गजवा-ए-हिन्द से जुड़ा था आरोपी मार्गुव अहमद दानिश, राष्ट्रविरोधी सामग्री का कर रहा था प्रसार

    Loading

    पटना: बिहार पुलिस ने राजधानी पटना (Patna) में फुलवारी शरीफ में बड़ा टेरर मॉड्यूल (Fulwarisharif Terror Module) का भांडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से मार्गुव अहमद दानिश को लेकर बड़ी जानकारी मिली है। पटना एसएसपी ढिल्लों ने जानकारी देते हुए बताया कि, “देश को मुस्लिम राष्ट्र बनाने की साजिश में एक अन्य आरोपी मार्गुव अहमद दानिश उर्फ ​​ताहिर को बीती रात गिरफ्तार किया गया। वह फुलवारीशरीफ (Fulwarisharif)का रहने वाला है। उन्होंने 2006-2020 तक दुबई में काम किया। हमने फोन नंबर इंटरसेप्ट किया और राष्ट्रविरोधी सामग्री पाई। वह गजवा-ए-हिंद ग्रुप से जुड़ा था।” 

    Fulwarisharif Terror Module: जिहाद में शामिल होने की थी योजना

    ढिल्लों ने कहा, “गिरफ्तार व्यक्ति ने 2 व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जो पाकिस्तान नंबर के जरिए बनाए गए और उसे एडमिन बनाया गया। इसमें खाड़ी देशों के कई लोग थे। एक और समूह जनवरी में बनाया गया था और इसमें बांग्लादेशी लोग थे।”

    उन्होंने कहा, “ये समूह कश्मीर से संबंधित आतंकवाद समर्थक पोस्ट के साथ-साथ लोगों को भड़काने वाली राष्ट्रविरोधी सामग्री बांट रहे थे। 2023 में सीधे जिहाद में शामिल होने की उनकी योजना थी।

    https://twitter.com/ANI/status/1547913550101762051

    बता दें कि बुधवार को पटना के फुलवारी शरीफ (Fulwarisharif Terror Module) से दो व्यक्ति अतहर परवेज और जलालुद्दीन को पहले गिरफ्तार किया गया था। पीएफआई और एसडीपीआई के ये सक्रिय सदस्य भारत को 2047 तक इस्लामिक राष्ट्र बनाने की योजना पर काम कर रहे थे। इनका प्लान डीकोड होने के बाद खलबली मच गई है। इसके साथ ही मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। एफआईआर में 26 लोगों को नामजद बनाया गया है। प्राथमिकी के अनुसार तामिलनाडु और केरल से 12 लोग आये थे जो लोगों को शारीरिक प्रशिक्षण के साथ ही तलवारबाजी की भी ट्रेनिंग दे रहे थे।