पटना. बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड ब्रिज के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने सेना के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना आज (गुरुवार) तड़के तीन बजे घटी। मृतक जवान का नाम बबलू कुमार है। स्थानीय पुलिस द्वारा जांच जारी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बबलू कुमार मूल रूप से राघोपुर के चांदपुरा गांव के रहने वाले थे और कुछ काम से कंकडबाग में आए थे। जहां बाइक सवार बदमाश जवान को लूटने का प्रयास कर रहे थे, जिसके विरोध करने पर बदमाशों ने जवान को गोली मार दी।
Bihar | An Army jawan, Bablu Kumar shot dead by two bike-borne men allegedly during a loot attempt today around 3am near Chiraiyatand Bridge under Kankarbagh Police Station limits in Patna. He was on his way to board Rajdhani Express to Guwahati. Investigation by local Police on. pic.twitter.com/ELKRCNyWJI
— ANI (@ANI) August 18, 2022
पुलिस के मुताबिक बबलू कुमार गुवाहटी जाने के लिए राजधानी एक्सप्रेस को पकड़ने जा रहे थे। उसी दौरान बदमाशों ने उन्हें लूटने की कोशिश की। जिसका विरोध करने पर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के तुरंत बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। हमलावरों ने जवान के सिर में गोली मारी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।