dhirendra-krishna-shastri-reached-uttarakhand-gave-this-big-message-kayde-mein-rahenge-to-fayde-mein-rahenge

धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) इन दिनों उत्तराखंड (Uttarakhand) के दौरे पर है। उत्तराखंड पहुंचने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मिनट का वीडियो शेयर किया।

    Loading

    देहरादून: बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) इन दिनों सुर्ख़ियों में है। हाल ही में धीरेंद्र  शास्त्री (Dhirendra Shastri) ने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अपने इस वीडियो के जरिए विरोधियों पर करारा निशाना साधा है। धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) इन दिनों उत्तराखंड (Uttarakhand) के दौरे पर है। उत्तराखंड पहुंचने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मिनट का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के जरिए उन्होंने देवभूमि के दो से तीन दिनों के दौरे के बारे में जानकारी दी है।

    खबर आई थी कि, धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) अचानक गायब हो गए है। उनसे किसी भी तरह संपर्क नहीं हो रहा था। जिसके बाद अब बागेश्वर धाम सरकार वीडियो के जरिए सामने आए। उन्होंने बताया कि, बागेश्वर धाम में होने वाले यज्ञ के लिए देवभूमि में निवास कर तप करने वाले साधु-महत्माओं को आमंत्रण देने आए हैं। यहां दो से तीन दिनों तक रहेंगे। इसके बाद उन्होंने  विरोधियों पर करारा निशाना साधते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे। 

    धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) ने अपने वीडियो में कहा है कि, ‘हम यात्रा पर निकले हैं। 2 से 3 दिन की यात्रा है। बागेश्वर बालाजी की कृपा, संन्यासी बाबा की कृपा से जो यज्ञ होने जा रहा है, उसमें सभी तीर्थ स्थानों के संत, महात्माओं और महापुरुषों को आमंत्रण देने के लिए निकली है। उन्होंने कहा कि हम सभी से कह रहे हैं कि जल्द हम बागेश्वर धाम में होंगे। हम जल्द बागेश्वर धाम शीघ्र वापस आ रहे हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि, ‘यह देवभूमि, पवित्र हिमालय की भूमि है। उत्तराखंड के जो क्षेत्र हैं, यहां पर बड़े-बड़े ऋषि, मुनि, महात्मा की अख्खर-फक्कड़ की साधना रही है। तपस्वी, योगी, अमलात्मा, विमलात्मा और साधु के स्थान और पदचिन्ह यहां विद्यमान हैं। उनका आशीर्वाद लेकर हम सभी संतों को आमंत्रण देंगे। इसके बाद बहुत जल्दी बागेश्वर धाम वापस आएंगे। आप सभी इंतजार करिए और सनातन धर्म का झंडा गाड़े रहिए। कायदे में रहेंगे, तो फायदे में रहेंगे।’