under-construction bridge collapsed
ANI Photo

    Loading

    नालंदा. बिहार (Bihar) के नालंदा (Nalanda) में भीषण हादसा हुआ है। शुक्रवार की शाम जिले के वेना थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल गिर गया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि मलबे में कितने लोग दबे हैं। जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और बचाव कार्य चल रहा है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा भागन बिगहा चौक पर हुआ। बख्तियारपुर-रजौली सड़क निर्माण कार्य के दौरान ओवर ब्रिज का बड़ा हिस्सा गिर गया। इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य कुछ घायल हो गए हैं।

    इस हादसे की जानकारी मिलते ही स्थिति का जायजा लेने और बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए वेना पुलिस स्टेशन और भागन बिगहा पुलिस स्टेशन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

    कुमार ने कहा कि, “फोर लेन ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था। मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की संभावना है, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।”

    अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है…