Professional Congress Committee pays tribute to the deceased farmers of Lakhimpur, saying Congress will not sit silent

    Loading

    ओमप्रकाश मिश्र 

    रांची. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर घटना (Lakhimpur Incident) में 4 किसानों की शहादत को लेकर झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी (Jharkhand Pradesh Professional Congress Committee) के तत्वावधान में आज बापू वाटिका (Bapu Vatika) पर मोमबत्ती जलाकर  किसानों को श्रद्धांजलि दी गई, और 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया।

    उत्तर प्रदेश की लखीमपुर में आंदोलनकारी किसानों की हत्या और अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के बैनर तले आज शाम राजधानी रांची के मोराबादी स्थित बापू वाटिका के निकट मोमबत्ती जलाने के उपरांत अनोखे अंदाज में प्रदर्शन करते हुए मिडिया के माध्यम से  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  को सच्चाई का आइना दिखाने की कोशिश की गयी।  

    “जब नहीं डरे हम डायर से तो क्या खाक डरेंगे कायर से”

    झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और डा. राजेश गुप्ता छोटू ने हाथों में मोमबत्ती और नारे लिखी हुई तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। कोंग्रेसी कार्यकर्ताओं ने “जब नहीं डरे हम डायर से तो क्या खाक डरेंगे कायर से”, “किसानों की शहादत को शत शत नमन”, “जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है”, “प्रियंका गांधी संघर्ष करो झारखंड आपके साथ है” जैसे नारे भी लगाए।

    मंत्री के पुत्र पर भी कानूनी कार्रवाई की जाए

    इस अवसर पर झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि कैंडल मार्च और ऐनक दिखाओ कार्यक्रम का उद्देश्य सत्ता में बैठे केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार से आग्रह है कि सत्ता के मद में चूर एक मंत्री के पुत्र पर भी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार से मिलने जा रही कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लिया जाता है जबकि घटना को अंजाम देने वाले भाजपा नेता सड़क पर घूम रहे हैं और पूरी सरकार उनके बचाव में जुटी हैं। जायसवाल ने कहा कि उत्तरप्रदेश की वर्तमान हालात को देखते हुए कहा जा सकता है कि संविधान खतरे में है, प्रधानमंत्री किसानों की शहादत पर मौन क्यों हैं ? 

    प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता इस तरह की गिरफ्तारियों से डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि जब ब्रिटिश सरकार की गोलियों के आगे कांग्रेस के  कार्यकर्ता नहीं झुके तो फिर ऐसी कायर सरकार के आगे झुकने का कोई प्रश्न  ही नहीं उठता है। प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे।

    अब लोग जाग चुके हैं

    प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना भाजपा की एक सोची समझी साजिश है और उत्तर प्रदेश की सरकार विरोधी दलों के नेताओं को रोक कर जनता की आवाज को दबाना चाहती है लेकिन अब लोग जाग चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि किसान आंदोलन को कुचलने में भाजपा नेताओं की साजिश एक-एक कर  सामने आने लगी है। एक ओर किसानों को सरेआम कुचलने वाले भाजपा के मंत्री और उसके पुत्र का बचाव किया जा रहा है दूसरी तरफ आंदोलन करने वाले विरोधी दलों के नेताओं को रोकने की कोशिश की जा रही है लोकतंत्र के लिए इससे दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति कुछ और नहीं हो सकती हैं।

    आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनीता पाठक, सोनी नायक, अमरजीत कुमार, विद्याकर कुंवर, विकास कुमार, राजीव कुमार, विक्की गोप, गौरव आनंद, आसिफ जियाउल, हरि ओम, पुनीत कुमार, आयुष अग्रवाल, विशाल कुमार, इरफान खान, सोनू इमरोज, श्रीकांत कुमार मुख्य रुप से उपस्थित थे।