2400 KG bell in Ram Mandir, its sound will echo up to 10 km, Ram Mandir, Ayodhya, 2400 KG bell, Ram Mandir 2024 KG Bell, Ram Mandir Bell

Loading

  • मंदिर के निमित्त सौंपा गया 2400 किलो का घंटा 
  • दावा- दस किमी तक जाएगी आवाज
  • 51 किलो के सात और घंटे भी दिए गए
अयोध्या: अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे राम मंदिर (Ram Mandir) में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत प्रदेश के मुखिया और विशेष अतिथि शामिल होंगे। अयोध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। मंदिर के परिसर में भक्तों के लिए 2400 किलो (KG) का घंटा (Bell) भी लगाया जाएगा। जिसकी ध्वनि 10 किलोमीटर (KM) तक सुनाई देगी ऐसा दावा किया गया है।  
 
एटा के जलेसर वासियों की तरफ से बुधवार को राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट को 2400 किलो का घंटा सौंपा गया। दावा किया जा रहा है कि एक ही ढलाई में बने इस घंटे की आवाज़ दस किलोमीटर तक जाएगी। इसके साथ ही इक्यावन किलो के सात और घंटे भी सौंपे गए।
 

पांच सौ रामभक्तों के साथ अयोध्या आए आदित्य मित्तल, मनोज, रिशांक, प्रशांत मित्तल आदि पहुंचे। इन लोगों ने कारसेवकपुरम पहुंचकर मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय, विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक दिनेश चंद्र, राजेन्द्र सिंह पंकज आदि को सभी घंटे मंदिर के निमित्त सौंपे।