उत्तर प्रदेश में छठ पूजा पर पूर्वांचल के लिए चलायी जाएंगी 2,563 अतिरिक्त बसें

    Loading

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार (Sanjay Kumar) ने बताया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश (आगरा, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, दिल्ली) से गोरखपुर, बलिया, वाराणसी, प्रयागराज के लिए सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने बताया कि लखनऊ-कानपुर (Lucknow-Kanpur) से विशेषकर पूर्वांचल (Purvanchal) के लिए अधिक से अधिक परिवहन सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। छठ पर्व की वापसी के लिए दिल्ली तक के लिए सेवाएं बलिया आजमगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती से उपलब्ध रहेंगी।

    संजय कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का प्रयास रहेगा कि जो भी पूर्वांचल के लोग पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली से छठ पर्व पर अपने घरों को आए हैं इनको समुचित यात्रा सुविधा पहुंचाई जाएं। उन्होंने कहा कि निगम ने इसीलिए अपनी प्रोत्साहन योजना दिनांक 22 से 31 अक्टूबर 2022 तक रखी हैं।

    यात्रियों की होगी सुविधा

    संजय कुमार ने अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं कि यात्रियों की सुविधाओं के लिए बसें पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें। उन्होंने बताया कि छठ का पर्व पूर्वांचल में धूमधाम से मनाया जाता है। दिल्ली, पश्चिमी यूपी रीजन में रहने वाले पूर्वांचल क्षेत्र के लोग इस पर्व पर अपने घरों को जाते हैं। इसी के दृष्टिगत परिवहन निगम ने 2, 563 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। संजय कुमार ने बताया कि परिवहन मंत्री ने निर्देशित किया है कि त्यौहारों के दौरान उत्तर प्रदेश के यात्रियों को परिवहन संबंधी कठिनाई नहीं आनी चाहिए। इसलिए त्योहारों के दौरान अतिरिक्त बसें संचालित की जाएं। उन्होंने कहा कि यात्रियों को सुविधाजनक परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराना परिवहन निगम का दायित्व है और परिवहन निगम इस दायित्व को पूरी तत्परता से निभा रहा है।