UP Police exam cancel

Loading

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से सामने आ रही बड़ी खबर के अनुसार प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक होने के विरोध में चल रही पुलिस भर्ती परीक्षा (UP Constable Exam 2024) रद्द करने की मांग को पूरा कर दिया गया है। शनिवार 24 फरवरी को राज्य में पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द करने का फैसला  लिया गया। 

उत्तर प्रदेश में जबसे  पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू हुई है आए दिन विवाद जारी है। पेपर में हेराफेरी करने के आरोप में 200 से भी ज्यादा उम्मीदवारों पर कार्रवाई भी की जा चुकी है इस बीच विभिन्न जिलों में 17 और 18 फरवरी को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक होने के विरोध में प्रतियोगी छात्रों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के गेट के सामने शुक्रवार को जम कर आंदोलन किया। जिसके बाद आज परीक्षा रद्द कर दी गई।