Tripura Assembly Elections 2023
FILE PHOTO

    Loading

    नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। जिसके तहत पार्टी ने राज्य विधानसभा की 403 सीटों में से 85 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इस सूची में अदिति सिंह का नाम है जो रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी।  उन्होंने हाल ही में कांग्रेस छोड़ और भाजपा में शामिल हो गईं थी। बता दें कि,भाजपा इससे पहले 107 उम्मीदवारों कि सूची  जारी कर चुकी है ।

    उल्लेखनीय है कि, गुरुवार को बीजेपी के तरफ से जारी सूची 15 महिलाएं शामिल है।  आज जारी सूची के साथ ही भाजपा ने अभी तक उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 194 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। इससे पहले, भाजपा ने पहली सूची में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित 107 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। इसके बाद पार्टी ने बरेली जिले की दो और सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी।

    हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व आईपीएस असीम अरुण को पार्टी ने कन्नौज विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने राज्य सरकार में मंत्री सतीश महाना को महाराजपुर विधानसभा सीट से एक बार फिर प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस से इस्तीफा देने वाली रायबरेली की सदर सीट से विधायक अदिति सिंह को पार्टी ने रायबरेली सदर से ही टिकट दिया है। 

    ज्ञात हो कि भाजपा ने गोरखपुर शहर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को और कौशाम्बी जिले की सिराथू सीट से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की थी। पार्टी ने पहली सूची में जिन 107 सीटों के लिये उम्मीदवारों की घोषणा की थी, उनमें से 105 सीटों पर पहले और दूसरे चरण में मतदान होना है।

    गोरखपुर में छठे चरण के तहत तीन मार्च को जबकि सिराथू में पांचवें चरण के तहत 27 फरवरी को मतदान होना है। पार्टी की ओर से जारी पहली सूची में 20 विधायकों के टिकट भी काटे गए थे। उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा के लिए सात चरणों में मतदान होना है।