blast
प्रतीकात्मक तस्वीर

Loading

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्मभूमि के श्रृंगार हाट में एक निर्माणाधीन दुकान में ब्लास्ट होने की खबर सामने आई है। इस धमाके के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल है। यह धमाका इतना भयानक था की हादसे के समय काम कर रहे मजदूर का हाथ उड़ गया। इसके साथ ही उसके पेट में भी छर्रे लगे हैं। मजदूर को आनन फानन में श्रीराम अस्पताल से ट्रामा सेंटर दर्शननगर के रेफर किया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच गई है और घटना की गहनता से जांच कर रही है।निर्माणाधीन दुकान के मालिक का दावा है कि पटाखे से यह विस्फोट हुआ है। 

जानकारी के लिए बता दें कि राम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक राम मंदिर का ग्राउंड फ्लोर बनकर तैयार हो गया है। यह मंदिर राम भक्तों के लिए 2024 तक खोलने का लक्ष्य रखा गया है। हाल ही में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राम मंदिर के निर्माण की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में राम मंदिर की भव्यता साफ दिखाई दे रही है।