मैनपुरी: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मैनपुरी ( Mainpuri) में रविवार दोपहर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra-Lucknow Expressway) पर भयानक हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया। सभी मृतकों की पहचान में पुलिस जुटी है।
#WATCH मैनपुरी: SP विनोद कुमार ने कहा, “आज एक कार, एक साइड में खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार में मौजूद 4 लोगों की मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान की जा रही है। ये कोलकाता से अलीगढ़ जा रहे थे…यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।” https://t.co/qeHvDuBvBl pic.twitter.com/2JCgQE0bCZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2024
कोलकाता से अलीगढ़ जा रहे थे कार सवार
मैनपुरी SP विनोद कुमार (SP Vinod Kumar) ने बताया कि आज एक कार, एक साइड में खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार में मौजूद 4 लोगों की मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान की जा रही है। ये कोलकाता से अलीगढ़ जा रहे थे। यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।