CM Eknath Shinde in Ayodhya

Loading

लखनऊ: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) अपने मंत्री, सांसद और विधायकों के साथ शनिवार की देर शाम लखनऊ (Lucknow) पहुंच गए। सीएम शिंदे रविवार को अयोध्या (Ayodhya) में रामलला (Ramlala) का दर्शन-पूजन करेंगे। इसके पहले सीएम एकनाथ शिंदे के स्वागत में लखनऊ के हवाई अड्डे (Lucknow Airport) से लेकर अयोध्या तक लगभग 150 किमी तक होर्डिंग, बैनर लगाए गए हैं। अयोध्या तक सर्वत्र शिवसेना (Shiv Sena) का भगवामय वातारण निर्माण हो गया हैं। 

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार एकनाथ शिंदे श्री रामलला के दरबार में आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वयं तैयारी की है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ उनके पुत्र सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के होर्डिंग बैनर लखनऊ से लेकर अयोध्या तक लगाए गए हैं। 

सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद 

चलो अयोध्या नारे के साथ लगे होर्डिंग में शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे और धर्मवीर आनंद दिघे के फोटो के साथ पीएम मोदी,अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी के भी फोटो झलक रहे हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे की यात्रा की तैयारी पूरे अयोध्या में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद है। यूपी के डीजीपी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शनिवार को अयोध्या पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिए। ऐसा पहली बार हुआ है,जब किसी दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री के लिए इतनी तैयारी राज्य सरकार की ओर से की गई हो। महाराष्ट्र से लेकर यूपी के बीजेपी नेता भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अयोध्या दौरे की तैयारी में लगे हैं।