उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य बोले- कानपुर की सफाई व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन, 25 कूड़ा गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

    Loading

    लखनऊ : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ने शनिवार को कानपुर नगर (Kanpur Nagar) में कचरा संग्रहण के लिए 25 कचरा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। कानपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन प्रोजेक्ट, ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के अधीन 50 कचरा संग्रहण वाहनो की क्रयदारी की गयी है। जिसमें से प्रथम खेप के रूप में 25 नग छोटे वाहन (हॉपर ट्रिपर) प्राप्त हुये है। जिन्हें उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया । 

    कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों और स्वच्छ भारत स्वच्छ कानपुर के अन्तर्गत क्रय की गयी हॉपर ट्रिपर की सराहना करते हुये कचरा संग्रहण में प्रगति के विषय में भी जिक्र किया गया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि स्मार्ट सिटी कानपुर की टीम द्वारा अभियान चलाकर लगातार अच्छे कार्य किए जा रहे हैं। कहा कि देश और प्रदेश के साथ कानपुर की सफाई व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन आया है। घर-घर से कूड़ा एकत्र कर उचित स्थान पर डम्पिंग कराया जा रहा है। सालिड वेस्ट मैनेजमेंट की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ हो जायेगी। 

    कार्यक्रम में केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के साथ देवेन्द्र सिंह भोले सांसद (अकबरपुर), अविनाश सिंह एम.एल.सी, सुरेन्द्र मैथानी विधायक (गोविन्दनगर), नीलिमा कटियार विधायक (कल्यानपुर), बीना आर्या पटेल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।