लखनऊ : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) द्वारा मां शीतला देवी अतिथि गृह, सयारा सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों (District Level Officers) के साथ विकास कार्यों (Development Works) की प्रगति की विस्तृत समीक्षा (Detailed Review) की गई। उप मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से कहा कि कार्यालय आने वाले फरियादियों की जिन समस्याओं का समाधान किया जा सकता है, उन समस्याओं का समाधान अवश्य सुनिश्चित किया जाय और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। उन्होंने कहा कि जनपद कौशाम्बी छोटा जनपद है, सभी अधिकारी बेहतर से बेहतर कार्य और नवाचार करते हुए आमजन की समस्याओं का निस्तारण और जनपद के सर्वांगीण विकास में अपना अहम योगदान करें।
उप मुख्यमंत्री ने जल-जीवन मिशन के अंतर्गत किये जा रहें कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि कार्यों को तेजी से पूर्ण किया जाय, जिससे 2024 के पहले सभी लोगों के घर तक नल से जल पहुंचने का कार्य पूर्ण हो सकें। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि जल-जीवन मिशन के तहत पाइप-लाइन जमीन के एक मीटर अंदर बिछाई जाय। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पाइप-लाइन बिछाने के दौरान मुख्य सड़क और गली की तोड़ी गई सड़कों को तत्काल आवागमन के योग्य बना दिया जाय और पाइप-लाइन की टेस्टिंग के बाद सड़क को मानक के अनुसार पूर्ण रूप से बनाने की कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय, इस संबंध में उन्होंने आमजन को भी अधिक से अधिक जागरूक करने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि जनपद में विभिन्न योजनाओं के तहत पूर्व में बनी पानी की टंकियों और बिछाई गई पाइप-लाइन की जॉच कराकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय।
आज मां शीतला गेस्ट हाउस सिराथू में लखनऊ प्रस्थान से पूर्व कौशांबी के विभिन्न क्षेत्रों से आई देव तुल्य जनता की समस्याओं एवं शिकायतों की जनसुनवाई की और तत्काल प्रभाव से संबंधित अधिकारियों को त्वरित निदान हेतु टेलीफोन पर निर्देशित किया। pic.twitter.com/a4Cf0wQeKz
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) November 17, 2022
उप मुख्यमंत्री द्वारा दुर्गा भाभी सेतु में दरार आने की जानकारी प्राप्त करने पर सेतु निगम के अधिकारी ने बताया कि अज्ञात अराजक तत्वों ने छिन्नी से सेतु को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया है, जिस पर उप मुख्यमंत्री ने अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराकर सख्त कार्यवाही कराने के निर्देश दियेें। इसके साथ ही उन्होंने जनपद में निर्माणाधीन आर.ओ.बी. पुलों के निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं का निस्तारण कर समय से निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दियें। उन्होंने जनपद में नया ब्लॉक कसिया-ककोढ़ा को बनाये जाने के लिए अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि सभी कार्यवाही पूर्ण कर शासन को प्रस्ताव प्रेषित कर दिया गया है, जिस पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी कैबिनेट बैठक में मंजूरी दिलाने का कार्य किया जायेंगा। उन्होंने कौशाम्बी में पर्यटन के अंतर्गत कराये जा रहें कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि भूमि अधिग्रहण आदि की कार्यवाही तेजी से पूर्ण कर लिया जाय।
फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव नियमित रूप से किया जाए
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद में वर्षा/नदियों में बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुई फसलों और गिर गये मकानों का ठीक प्रकार से सर्वे कराकर सभी पात्र लोगों को मुआवजा दिया जाय। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से कहा कि आगामी 15 दिन के अंदर अभियान चलाकर निराश्रित गोवंशों को पकड़कर गौशालाओं में संरक्षित कर गोवंशों से सम्बंधित समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों और ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय, जिससे डेंगू की बीमारी फैलने न पाये। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी नगर निकायों और ग्राम पंचायतों में फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव नियमित रूप से किया जाय।
उप मुख्यमंत्री ने अधिशासी अभियंता विद्युत को शासन द्वारा निर्धारित समयावधि तक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल ट्रांसफार्मर बदलने की कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विद्युत माग के अनुरूप अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने की भी कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने ओवर/फर्जी विद्युत बिलिंग पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विद्युत बिल वसूली के संबंध में जनपद हमीरपुर में विद्युत सखियों द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है, इसी प्रकार का कार्य जनपद कौशाम्बी में भी विद्युत सखियों को प्रोत्साहित कर करने का कार्य किया जाय।
मां शीतला गेस्ट हाउस के सभागार में मा0 जनप्रतिनिधियों तथा जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनपद में चल रहे सभी विकास कार्यों एवं योजनाओं, कानून व्यवस्था सहित अनेक विषयों की समीक्षा कर समय बद्ध तरीके से कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। pic.twitter.com/Ylb2xRZZWR
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) November 17, 2022
उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के सभी लाभार्थियों को कार्ययोजना बनाकर सौभाग्य योजना के तहत विद्युत कनेक्शन, उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डेन कार्ड और शौचालय सहित आदि विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई पात्र लाभार्थी छूटने न पाये। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को द्वितीय किस्त शीघ्र निर्गत करने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत वसूली का कार्य करने वालों को गोपनीय तरीके से चिन्हित कर उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दियें।
सफाई कर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर सफाई का कार्य करें
उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी से जनपद में चिकित्सकों की उपलब्धता आदि की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि जिला अस्पताल, सी.एच.सी. और पी.एच.सी. में लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जाय तथा जिला अस्पताल, सी.एच.सी. और पी.एच.सी. में उपलब्ध विभिन्न बीमारियों के इलाज की सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराई जाय, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हों सकें। उन्होंने पी.एम. स्वनिधि योजना की समीक्षा के दौरान नगर निकायों में रेहड़ी/पटरी वालों के लिए वेडिंग जोन को चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि सफाई कर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर सफाई का कार्य करें और आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाय।
सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए कार्रवाई की जाए
उप मुख्यमंत्री द्वारा कड़ाधाम को माँ विन्ध्यवासिनी की तर्ज पर विकसित करने के लिए अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि प्रसाद योजना के अंतर्गत चयनित किया गया है, जिस पर उप मुख्यमंत्री ने संत मलूकदास स्थान को भी सम्मिलित कर विकसित करने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दियें। उन्होंने जनपद में राम वनगमन मार्ग और एयरपोर्ट, प्रयागराज से उत्खनन स्थल तक सड़क के निर्माण कार्य के लिए अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि भूमि अधिग्रहण आदि कार्य शीघ्र पूर्ण कर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की कार्यवाही की प्रगति की समीक्षा के दौरान कहा कि लो.नि.वि. के साथ समन्वय कर मंडी और जिला पंचायत आदि की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाये जा रहें सभी सड़कों के गुणवत्ता की जॉच कराने के निर्देश दियें।
सरकार को बदनाम करने का काम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए
उप मुख्यमंत्री ने जनपद में और अधिक भू-माफिया चिन्हित कर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्होंने खनन माफिया, शराब माफिया और नकल माफिया को भी चिहिन्त कर उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि पैसा लेकर सरकारी नौकरी का आश्वासन दिलाने वालों को चिन्हित कर, जो सरकार को बदनाम करने का भी कार्य कर रहें हैं, उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि जनपद में चकमार्गों को चिन्हित कर मनरेगा के तहत निर्माण कार्य कराया जाय, जिससे चकमार्गोें को लेकर होने वाली समस्या का समाधान हों सकें। उन्होंने जनपद में धान क्रय केन्द्रों की समीक्षा के दौरान कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि किसानों को क्रय केन्द्रों पर किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, बैठक में बताया गया कि जनपद में धान क्रय के लिए 26 क्रय केन्द्र बनाये गये थे, जिसे बढ़ाकर अब 32 कर दिया गया है।
जनपद में खेल के क्षेत्र में अच्छा कार्य हो रहा है
उप मुख्यमंत्री ने जनपद में रैक बनाये जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करते हुए प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि जिस अधिकारी/कर्मचारी की शिकायत है, जॉच उसी अधिकारी/कर्मचारी के पास न पहुँचने पाये और जॉच ठीक प्रकार से सुनिश्चित करायी जाय। उन्होंने कहा कि जनपद में खेल के क्षेत्र में अच्छा कार्य हो रहा है, जनपद के खिलाड़ियों में अधिक क्षमता है, उन्हें अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाय, जिससे वे खेल के क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित कर सकें। इस अवसर पर जिला अधिकारी सुजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण और जनपद के प्रभारी अनिल सिंह और बीजेपी जिला अध्यक्ष श्रीमती अनीता त्रिपाठी उपस्थित रहीं।