Deputy CM Brajesh Pathak
Deputy CM Brajesh Pathak

Loading

लखनऊ: उत्तर प्रदेश  (Uttar Pradesh) के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने नाम के आगे सर्वेंट लिखा है। सपा मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) द्वारा पाठक को सर्वेंट डिप्टी चीफ मिनिस्टर कहे जाने के बाद पलटवार किया  है। ब्रजेश पाठक का कहना है कि जनता का नौकर होना गर्व की बात है।

ब्रजेश पाठक सर्वेंट डिप्टी सीएम

बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को मीडिया को दिए एक बयान में ब्रजेश पाठक को सर्वेंट डिप्टी सीएम करार दिया था। इस पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जनता का नौकर बताने के लिए अखिलेश का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश को आम जनता से कोई लेना-देना नहीं है, सिर्फ कोरी बयानबाजी करना जानते हैं। कहा कि, अखिलेश तो राज परिवार से हैं, उनके पिता कई बार मुख्यमंत्री रहे, वे स्वयं भी सीएम रहे हैं।

ये लोकतंत्र हैं यहां राजा कोई नहीं होता

उधर, ब्रजेश पाठक के द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर खुद को सर्वेंट ब्रजेश पाठक कहे जाने पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि सिर्फ सर्वेंट लगाने से कुछ नहीं होता है। अस्पतालों की हालत बेहद खराब है। अगर वह सर्वेंट होते तो अस्पतालों की हालत ठीक होती। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि अगर उन्होंने जनता के लिए काम किया होता तो प्रदेश की जनता कोई इलाज के लिए दर दर न भटकना पड़ता। वहीं ब्रजेश पाठक के द्वारा अखिलेश यादव को राजा बोले जाने पर उन्होंने कहा ये लोकतंत्र हैं यहां राजा कोई नहीं होता हैं।