UP में फिर हैवानियत: डेढ़ साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    Loading

    उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। महज डेढ़ साल की बच्ची के साथ पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद से ही इलाके के लोगों में आक्रोश है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस (police) ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया और आगे की जांच शुरू कर दिया है।  

    उत्तर प्रदेश के एटा ASP धनंजय सिंह कुशवाहा (hananjay Singh Kushwaha) ने बताया कि डेढ़ साल की बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। मारेहरा थाने में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आगे की जांच जारी।   

    बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के मौनपुरी (Maunpuri) के किशनी थाना क्षेत्र में यह घटना हुई थी। यहां के जगमोहन यादव नाम के शख्स ने महज ढ़ाई साल की बच्चे के साथ दुराचार किया। जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और आरोपी को गिरफ्तार कर जांच कर रही है। 

    इस मामले में SP मैनपुरी, कमलेश दीक्षित ने बताया कि किशनी थाना अंतर्गत एक 2.5 साल की बच्ची के साथ कल दुराचार की घटना कारित हुई। सूचना मिलने के बाद हमने तुरंत बच्ची का मेडिकल कराया। मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी जगमोहन यादव को गिरफ़्तार कर लिया गया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।