shrikant-tyagi
File Pic

    Loading

    नोएडा: बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) मुश्किलें बढ़ गई है। महिला से बदसलूकी करने के बाद श्रीकांत त्यागी फरार हो गए है। हालांकि पुलिस की उनकी तलाश करने के लिए 10 टीमें बनाई हैं। इसी बीच खबर मिली है कि श्रीकांत त्यागी ने सूरजपुर कोर्ट (Surajpur Court) में दी सरेंडर की अर्जी दी है।

    लेकिन, अब श्रीकांत को कोर्ट ने नाडा झटका दिया है। कोर्ट ने सरेंडर अर्जी पर तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया है। सूरजपुर कोर्ट ने सरेंडर अर्जी करने के लिए 10 अगस्त का समय दिया है। अब श्रीकांत पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

    इससे पहले उत्तर प्रदेश (UP) की गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने यहां एक आवासीय सोसाइटी में एक महिला से अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर सोमवार को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। पुलिस ने बताया कि जनपद के सेक्टर 93-बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाला त्यागी घटना के बाद से ही फरार है जिसके बाद फेस-2 थाने ने उसकी गिरफ्तारी पर यह इनाम घोषित किया है।

    सूरजपुर कोर्ट (Surajpur Court)ने नोएडा पुलिस से इस मामले की रिपोर्ट मांगी। वहीं,  श्रीकांत त्यागी ने कोर्ट में सरेंडर करने की अर्जी दी है। श्रीकांत लगातार अपने वकील के संपर्क में हैं। दूसरी तरफ गृह विभाग श्रीकांत त्यागी पर बड़ी कार्यवाही कर सकती है। श्रीकांत  के आय के सोर्स की जांच भी शुरू कर दी गई है।

    जानकारी के लिए बता दें कि, श्रीकांत त्यागी का उत्तराखंड में बड़ा कारोबार है। जबकि पड़ोसी राज्य में उसके आधा दर्जन से ज्यादा फ्लैट भी हैं। इसके अलावा त्यागी ने ऋषिकेश और हरिद्वार में जमीन भी खरीद रखी है। साथ ही त्यागी ने हाल ही में CNG पाइप बिछाने का बड़ा ठेका भी लिया था। 

    श्रीकांत त्यागी की सूचना देने पर मिलेगा 25 हजार रुपये के इनाम, पुलिस ने की घोषणा

    त्यागी का सोसाइटी में रहने वाली एक महिला से झगड़ा हो गया था जिसके बाद शुक्रवार को उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (किसी महिला पर हमला करना या आपराधिक बल का प्रयोग करना) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

    अधिकारियों के मुताबिक, बाद में उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 447 (अनाधिकार प्रवेश), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और 506 (धमकी देना) के तहत आरोप लगाए गए। पुलिस आयुक्त के कार्यालय ने बताया कि त्यागी के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

    त्यागी रविवार रात से ही फरार है और उसके खिलाफ अपनी कार पर उत्तर प्रदेश सरकार के चिन्ह का दुरुपयोग करने के आरोप में मोटर वाहन अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। वहीं नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 93-बी स्थित त्यागी के फ्लैट के सामने किए गए अवैध निर्माण को ढहा दिया।