RAIN
File PHOTO (ANI)

Loading

नई दिल्ली: दिल्ली और नोएडा (Delhi and Noida) में बिन मौसम बरसात हुई। हलक्की बारिस से तापमान में गिरावट देखी गई। लोग घरों से छतरी लेकर निकले। फिलहाल हल्की बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया। वहीँ इससे लोगों को परेशानी भी हुई।  मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। जबकि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा में बारिश हुई।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में आज यानि बुधवार सुबह मौसम अचानक बदल गया। यहां तेज हवा चल रही है। मौसम सर्द हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश होंगे की संभावना है। यहां के आसमान पर बदल छाए हैं। उत्तर-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर के आसपास के इलाकों में अगले तीन-चार घंटे में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

बता दें कि दिल्ली, नोएडा और  उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में अब गर्मी का हल्का असर देखने को मिल रहा है। फरवरी के महीने में ही पारा अब तेजी से ऊपर की ओर बढ़ने लगा है। फिलहाल सुबह और शाम हल्का सर्द मौसम है तो वहीं दोपहर में तेज धूप निकल रही है, जिसकी तपिश अब महसूस होने लगी है। कुछ दिनों पहले जो धूप अच्छी लगती थी अब उसमें बैठना मुश्किल होने लगा है। ऐसे में मौसम में अचानक बदलाव के कारण तापमान में गिरावट देखी जा रही है।