अखिलेश यादव (Photo Credits-ANI Twitter)
अखिलेश यादव (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) के इलेक्शन लड़ने की खबरें सामने आ रही हैं। इन सब के बीच अखिलेश यादव ने भी आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की खबरों पर बड़ा बयान दिया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि वह आजमगढ़ की जनता से अनुमति लेकर चुनाव लड़ेंगे।

    ज्ञात हो कि अखिलेश यादव ने कहा कि मैं आजमगढ़ की जनता से अनुमति लेकर ही चुनाव लडूंगा अगर चुनाव लड़ा तो क्योंकि वहां के लोगों ने मुझे जिताया था। सपा प्रमुख के इस बयान के बाद ऐसे कयास लग रहे हैं कि अब यह जल्द साफ हो जाएगा की वह किस सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। 

    गौर हो कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव मौजूदा समय में आजमगढ़ सीट से सांसद हैं। वह साल 2000 में पहली दफा कन्नौज लोकसभा सीट से चुने गए थे। इसके बाद साल 2004-2009 में भी वह कन्नौज से ही सांसद बने थे। साल 2012 में अखिलेश यूपी के सीएम बने। जिसके बाद उन्होंने कन्नौज लोकसभा सीट से इस्तीफा दिया और विधानसभा के सदस्य बने।