SP महासचिव ने जिलाध्यक्ष को दिखाया तमाचा (Photo Credits-Twitter Video Grab)
SP महासचिव ने जिलाध्यक्ष को दिखाया तमाचा (Photo Credits-Twitter Video Grab)

    Loading

    नई दिल्ली: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) के मद्देनजर आगरा पहुंचें अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जनसभा को यहां संबोधित किया। लेकिन इस दौरान मंच पर कुछ ऐसा वाकया हुआ कि जो खासा चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल मंच पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन संबोधन के दौरान जब देखा कि जिला अध्यक्ष बात कर रहे हैं तो उन्होंने मंच पर ही तमाचा दिखा दिया। इस दौरान मंच पर मौजदू पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी हंस पड़े और उन्होंने माहौल को ठंड कर दिया। 

    ज्ञात हो कि सपा अध्यक्ष अखिलेश आगरा बाह सीट पर प्रचार करने पहुंचे थे। इसी दौरान रामजी सुमन मंच पर जनता को संबोधित कर रहे थे। इसी समय अखिलेश यादव और जिला अध्यक्ष बात कर रहे थे। यह बात रामजीलाल को अच्छी नहीं लगी। वे सीधे माइक छोड़कर जिला अध्यक्ष के पास आए और तमाचा दिखा। हालांकि अखिलेश हंस पड़े और उन्होंने माहौल को हल्का कर दिया।  

    देखें वीडियो-

    वहीं इस पूरे वाकये के दौरान अखिलेश हंस पड़े और दोनों ने बातचीत बीच में बंद कर दी। साथ ही सपा अध्यक्ष ने माहौल को भी हल्का करने का प्रयास किया। अखिलेश ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान बीजेपी और सीएम योगी पर जमकर निशाना साधा।