India Smart City Award

    Loading

    लखनऊ: इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड (India Smart City Award)  में लहराया उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का परचम उत्तर प्रदेश पहले स्थान (First Prize) पर जल संरक्षण परियोजनाओं के विकास में वाराणसी स्मार्ट सिटी को प्रथम पुरस्कार मिला है। वहीं, आगरा स्मार्ट सिटी द्वितीय चरण के चयनित शायरों में अव्वल रहा। गोविंद मैनेजमेंट में चौथे चरण के शहरों में सहारनपुर प्रथम अलग-अलग क्षेत्रों में वाराणसी स्मार्ट सिटी को तीन आगरा स्मार्ट सिटी को दो और सहारनपुर स्मार्ट सिटी को एक पुरस्कार कार्यक्रम में  निदेशक स्मार्ट सिटी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी अलीगढ़ के मिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नगर आयुक्त गौरांग राखी द्वारा राज्य का प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया गया।

    वाराणसी आगरा और सहारनपुर का पुरस्कार संबंधित स्मार्ट सिटी के सीईओ नगर आयुक्त द्वारा प्राप्त किया गया। कार्यक्रम में स्मार्ट सिटी लखनऊ वाराणसी, अलीगढ़, सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और नगर आयुक्त नगर निगम अयोध्या, मथुरा और सभी स्मार्ट सिटीज की टीम उपस्थित रही।

    वहीं, दूसरी ओर औरंगाबाद: केंद्र सरकार के स्मार्ट सिटीज मिशन ने सूरत (Surat) में स्मार्ट सिटी, स्मार्ट शहरीकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में औरंगाबाद स्मार्ट सिटी (Aurangabad Smart City) की ‘माई स्मार्ट बस’ (My Smart Bus) को अर्बन मोबिलिटी ग्रुप में प्रथम पुरस्कार (First Prize) मिला है। पुरस्कार को औरंगाबाद महानगरपालिका कमिश्नर और प्रशासक और स्मार्ट सिटी के सीईओ आस्तिक कुमार पांडेय और स्मार्ट सिटी टीम ने स्वीकार किया है। भारत सरकार के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत स्मार्ट सिटीज मिशन ने 18 से 20 अप्रैल तक सूरत में स्मार्ट सिटी, स्मार्ट शहरीकरण सम्मेलन का आयोजन किया है। औरंगाबाद स्मार्ट सिटी से ‘मेरी स्मार्ट बस’ ने इस सम्मेलन में इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड्स में एक पुरस्कार जीता है।