लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2021) से पहले सूबे में हो रहे पंचायत चुनाव (UP Panchayat Election 2021) कई मायनों में खास हैं। इस चुनाव में पहले चरण के तहत आज 18 जिलों में वोटिंग हो रही है। बताना चाहते हैं कि राज्य के 18 जिलों के 2.21 लाख से अधिक पदों के लिए मतदान हो रहा है। यह वोटिंग शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। वोटर 3.33 लाख से अधिक उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
ज्ञात हो कि जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के 2.21 लाख से ज्यादा पदों के लिए 3.33 लाख से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य में चार चरणों में मतदान होना है। जिसके तहत आज पहले चरण में आगरा, कानपुर, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, प्रयागराज, अयोध्या, बरेली, भदोही, महोबा, रामपुर, रायबरेली, श्रावस्ती, संत कबीर नगर, सहारनपुर, हरदोई और हाथरस जिलों में वोटिंग हो रही है।
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में मतदान जारी, देखें तस्वीरें-
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में मतदान करने के लिए गोरखपुर के वनटांगिया गांव के एक मतदान केंद्र के बाहर लोग अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखे। pic.twitter.com/7Sue2eUY5p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2021
गौरतलब है कि राज्य में पहले चरण में जिला पंचायत सदस्य के 779 पदों के लिए 11,442 उम्मीदवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 19,313 पदों के लिए 81,747 उम्मीदवार, ग्राम प्रधान के 14,789 पदों के लिए 1,14,142 प्रत्याशी और ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों के 1,86,583 पदों के लिए 1,26,613 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।