Gun
File Photo

    Loading

    लखनऊ: यूपी में पंचायत चुनाव (UP Panchayat Elections 2021) को लेकर सभी अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही चुनावों की घोषणा के साथ ही आचारसंहिता भी लागू हो गई है। इसी बीच महोबा के डीएम एक्शन मोड़ में आ गए हैं। बताना चाहते हैं कि पूर्व मंत्री बादशाह सिंह सहित 50 लोगों के शस्त्र लाइसेंस को डीएम ने सस्पेंड कर दिया है। डीएम के इस एक्शन की खासी चर्चा हो रही है। 

    बता दें कि यूपी में गन कल्चर काफी सुर्खियों में रहता है। अक्सर देखा जाता है की प्रभावशाली लोग अपने साथ बड़ी तादात में बदूंक लेकर चलते हैं। ऐसे लोगों पर लगाम लगाने के मद्देनजर डीएम ने पूर्व मंत्री सहित 50 लोगों के हथियार लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया है। प्रशासन ने इसे लेकर एक नोटिस भी जारी किया है। कहा जा रहा है कि इसका जवाब न देने पर लाइसेंस निरस्त हो सकता है। 

    वहीं रिपोर्ट के अनुसार पूर्व मंत्री बादशाह सिंह के खिलाफ 22 मामले दर्ज हैं। जबकि उनके भतीजे के खिलाफ सात मामले चल रहे हैं। इनके लाइसेंस भी रद्द किए गए हैं।  वैसा ऐसा पहली बार हुआ है जब एक साथ जिले में 50 लोगों के शस्त्र लाइसेंस सस्पेंड किया गया हो। 

    गौर हो कि सूबे में चार चरणों के वोटिंग होनी है। जिसमें पहला 15, दूसरा 19, तीसरा 26 और चौथा 29 अप्रैल का समावेश है जब वोट डाले जाएंगे। 2 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे।