up result
यूपी चुनाव (Photo Credits-File Photo)

    Loading

    लखनऊ,  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Vidhansabha Election) के लिए मतगणना (Voting) के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) बढ़त बनाए हुए है। विधानसभा की 403 में से 134 सीटों पर प्राप्त शुरुआती रुझानों के मुताबिक 88 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) 37 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

    उत्तरप्रदेश का रुझान आना शुरू हो गया है। पहले शुरुआती डेढ़ घंटे में ही BJP 200 सीटों पर आगे जाती दिख रही है। सपा अभी 100 के नीचे ही दिख रही है। तीसरे नंबर की पार्टी  BSP दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई है। गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ और करहल से अखिलेश यादव फिलहाल आगे चल रहे हैं। पर, काशी विश्वनाथ सीट से BJP कैंडिडेट नीलकंठ तिवारी पीछे चल रहे हैं।

    उत्तर प्रदेश रुझान अब तक 

    भाजपा सपा    बसपा कांग्रेस   अन्य

    208         82      05           05  02

    बसपा और कांग्रेस चार-चार सीटों पर जबकि जनसत्ता दल एक सीट पर आगे चल रहा है। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश की 403 में से आठ सीटों पर शुरुआती रुझान प्राप्त हुए हैं जिनमें से चार पर भाजपा, तीन पर सपा और एक पर सपा का सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल बढ़त बनाए हुए है। विभिन्न एजेंसियों द्वारा किए गए चुनाव बाद सर्वेक्षणों में प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का अनुमान व्यक्त किया गया है।