मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी सपा में हुए शामिल (Photo Credits-Twitter)
मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी सपा में हुए शामिल (Photo Credits-Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के चुनाव होने हैं। इससे पहले सूबे का सियासी पारा गरमाया हुआ है। नेताओं के दल बदलने का भी खेल शुरू है। इसी कड़ी में आज राजधानी लखनऊ में माफिया डॉन और बहुजन समाजपार्टी के विधायक मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी अपने बेटे के साथ समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में शामिल हो गए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। 

    ज्ञात हो कि सिबगतुल्लाह अंसारी के साथ ही अम्बिका चौधरी ने भी अपने बेटे के साथ घर वापसी करते हुए सपा का दामन थामा है। लोकसभा चुनाव के समय मुलायम सिंह यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे अम्बिका चौधरी बीएसपी में चले गए थे। लेकिन अब वे वापस लौट आए हैं।  

    उल्लेखनीय है कि सिबगतुल्लाह अंसारी के साथ उनके बेटे मुन्नू अंसारी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली है। अम्बिका चौधरी की बात करें तो वह 1993 से लगातार विधायक रहे लेकिन साल 2017 में वे बसपा में चले गए और उसके टिकट पर चुनाव लड़ा। लेकिन चुनाव हार गए। पंचायत चुनाव में उनके बेटे एसपी के मेंबर्स बने और जिला पंचायत अध्यक्ष बन गए।