Photo - Nokia.com
Photo - Nokia.com

Loading

दिल्ली: मशहूर मोबाइल कंपनी Nokia ने अपना आइकॉनिक लोगो (LOGO) बदलने का फैसला किया है। इस कंपनी ने साठ साल बाद (60 Years Later) अपना लोगो बदलने (Change) का फैसला किया है। 1966 के बाद नोकिया कंपनी ने अपने लोगो में थोड़ा बदलाव किया है, लेकिन अब सब कुछ बदल रहा है। इसके साथ ही कंपनी अब मोबाइल फोन (Mobile Phone) बनाने के अलावा नेटवर्क बिजनेस में फिर से प्रवेश कर रही है।

MWC 2023 में किया घोषणा

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस सम्मेलन (MWC 2023) वर्तमान में बार्सिलोना, स्पेन (Spain) में आयोजित किया जा रहा है। वहीं, Nokia ने अपना लोगो बदलने की घोषणा (Announcement) की है। किसी भी कंपनी का लोगो उसके ग्राहकों के मन में उसकी पहचान होता है। कंपनियां अपने ब्रांड नाम (Brand Name) और लोगो को बहुत जल्दी या आसानी से नहीं बदलती हैं। अब नोकिया ने अपना लोगो पांच शेप (5 Shape) में डिजाइन किया है। ये पांच आकृतियाँ मिलकर अंग्रेजी नाम Nokia बनाती हैं। नोकिया के लोगो का रंग हमेशा नीला (Blue) रहा है। अब यह रंग भी बदलने वाला है। Nokia कंपनी न सिर्फ मोबाइल फोन बनाती है बल्कि उपकरणों का निर्माण भी करती है। तो अब आपको Nokia के दो लोगो दिखाई देंगे। एक लोगो मोबाइल उत्पादों के लिए होगा। दूसरे लोगो का इस्तेमाल उनके दूसरे बिजनेस के लिए किया जाएगा। हालांकि नोकिया ने अपना लोगो बदलने का फैसला किया है, लेकिन कंपनी के फोन बनाने का लाइसेंस फिनिश कंपनी एचएमडी ग्लोबल के पास है।

पुराने नोकिया लोगो वाले स्मार्टफोन्स बेचेगी

लेकिन सूत्रों के मुताबिक एचएमडी ग्लोबल ने कहा है कि वह पुराने नोकिया लोगो वाले स्मार्टफोन्स बेचेगी। Nokia अब केवल स्मार्टफोन बेचने वाली कंपनी नहीं रह गई है। कंपनी के सीईओ ने कहा कि अब यह एक बिजनेस टेक्नोलॉजी कंपनी बन गई है। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस सम्मेलन वर्तमान में बार्सिलोना, स्पेन में आयोजित किया जा रहा है। वहीं, Nokia ने अपना लोगो बदलने की घोषणा की है। नोकिया कंपनी को ज्यादातर लोग अपनी गुणवत्ता के लिए एक सफल मोबाइल ब्रांड के रूप में जानते हैं, लेकिन नोकिया केवल मोबाइल फोन के बारे में ही नहीं है। उपभोक्ता वास्तव में लोगो को 2024 से पहले नहीं देख पाएंगे। क्योंकि मौजूदा प्रोडक्ट्स को उसके पुराने लोगो के साथ बेचा जाएगा। अब यह उत्सुकता बनी रहेगी कि क्या नोकिया फोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल कंपनी नए लोगो के साथ उत्पाद बाजार में लाएगी।