PIC: Twitter
PIC: Twitter

    Loading

    नई दिल्ली: दिग्गज टेक कंपनी Xiaomi का सब ब्रांड Redmi आने वाले दिनों में अपने कई स्मार्टफोन भारत (Redmi New Smartphone In India) में लॉन्च कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स में इसका खुलासा हुआ है। इसी कड़ी में एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि, कंपनी Redmi Note 11 SE के नाम से अपना एक नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही रिपोर्ट से फोन के कई फीचर्स के बारे में भी पता चला है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में… 

    Specifications

    Redmi Note 11 SE स्मार्टफोन में 6.43 इंच की स्क्रीन से Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में 1080 × 2400 पिक्सल का रेजोल्यूशन मिल सकता है। इसका 90 HZ का रिफ्रेश रेट हो सकता है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Helio G95 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह फोन Android 11 या Android 12 दोनों में से किसी एक के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी इस फोन में 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दे सकती है। 

    `

    Camera And Battery 

    Redmi Note 11 SE स्मार्टफोन में quad कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 64 MP का मेन बैक कैमरा, 8 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2 MP का तीसरा डेप्थ कैमरा और 2 MP का चौथा मैक्रो कैमरा फ़्लैश लाइट के साथ आ सकता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 MP का कैमरा दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000 MAH की बैटरी लगी हो सकती है, जो 33 W की फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकती है।

    Connectivity and Security 

    Redmi Note 11 SE स्मार्टफोन में सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन डुअल सिम स्लॉट के साथ आएगा। जबकि कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3.5 mm जैक, वाई फ़ाई, और ब्लूटूथ 5.1 जैसे सभी फीचर्स मौजूद रह सकते हैं। Redmi Note 11 SE के ये सभी फीचर्स की जानकारी मीडिया रिपोर्ट से हुई है। इस स्मार्टफोन को लेकर कंपनी ने  अभी तक कोई भी खुलासा नहीं किया है।