PIC: Twitter
PIC: Twitter

    Loading

    नई दिल्ली: चीनी दिग्गज कंपनी Xiaomi जल्द अपने दो नए स्मार्टफोन (Xiaomi Smartphone) लॉन्च करने वाली है। यह दोनों स्मार्टफोन ब्रांड के फ्लैगशिप डिवाइस होंगे। इन दोनों स्मार्टफोन को Xiaomi 12T सीरीज के तहत लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स का नाम Xiaomi 12T और Xiaomi 12T Pro होंगे। फिलहाल कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में 4 अक्टूबर को लॉन्च करने वाली है।

    इसके अलावा Xiaomi 4 अक्टूबर को ही भारत में Redmi Tablet लॉन्च कर रही है। हालांकि, भारत में Xiaomi 12T सीरीज के लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन, इस सीरीज से जुड़े कई लीक रिपोर्ट्स सामने आ चुके हैं। हाल में लीक हुई डिटेल्स में फोन के डिजाइन और मुख्य फीचर्स का खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि, सीरीज 200MP के कैमरा सेटअप के साथ आएगी। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

    Xiaomi 12T Specifications

    Xiaomi 12T और Xiaomi 12T Pro स्मार्टफोन्स के डिजाइन एक जैसे होंगे। दोनों में मुख्य अंतर हार्डवेयर का होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो Xiaomi 12T में MediaTek Dimensity 8100 चिपसेट मिलेगा। साथ ही इसमें 108MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जो 8MP और 2MP के दो लेंस के साथ आएगा। इसमें 6.7-inch का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, इसमें पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है। लीक्स के अनुसार, इसमें 67W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। 

    Xiaomi 12T Pro Specifications

    Xiaomi 12T Pro वेरिएंट में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6.67-inch की AMOLED स्क्रीन होगी। फोन 200MP के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके साथ 8MP का सेकेंडरी और 2MP का मैक्रो लेंस मिलेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो शाओमी का यह फोन दो कॉन्फिग्रेशन में आएगा। Xiaomi 12T में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा। वहीं प्रो वेरिएंट 8GB RAM और 12GB RAM के साथ 256GB तक स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है। इसमें 5000mAh की बैटरी होगी, जो 120W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।