Ola लॉन्च करेगा देसी मैप, Google को कड़ी टक्कर देने की तैयारी, CEO ने दी जानकारी

    Loading

    नई दिल्ली : ओला (Ola) का इस्तेमाल अभी तक आप लोगों ने घूमने-फिरने के लिए किया होगा। ओला को हर कोई कैब (Cab) प्रोवाइडर के तौर पर जानता है। ओला के अंडर हर तरह की गाड़ियां हैं। जैसे ऑटो, कार, मिनी कार लग्जरी कार जिसका इस्तेमाल हम अपनी जरूरतों के हिसाब से करते हैं। तो वहीं अगर बात करें गूगल कि तो गूगल दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। 

    आजकल कहीं भी जाने के लिए लोग सबसे पहले गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं।  गूगल मैप ने लोगों की जिंदगी काफी आसान कर दी है। तो वहीं ओला यूजर के लिए अब बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि अब Ola कंपनी अपनी खुद की नेविगेशन सर्विस लॉन्च करने वाली है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। इसकी जानकारी खुद कंपनी के CEO भाविश अग्रवाल ने एक पोस्ट जरिए दिया है।  

    वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि हमारे अपने ओला मानचित्रों का परीक्षण! एक दो महीने में ओला ऐप और हमारे वाहन लाइव होंगे! हम उन सभी के लिए एक देव एपीआई भी बना रहे हैं जो अपने ऐप में भारत के लिए विश्व स्तरीय मानचित्रों का उपयोग करना चाहते हैं। हालंकि, अब तो इस देशी ओला मैप का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है।