rekha-acting-comeback-with-television-debut-ghum-hai-kisikey-pyaar-mein-promo-out

हाल ही में रेखा (Rekha) का एक वीडियो सामने आया है।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेखा (Rekha) ने बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग से कई लोगों का दिल जीता हैं। लेकिन, अब रेखा (Rekha) टीवी पर एंट्री करने वाली हैं। हाल ही में रेखा (Rekha) का एक वीडियो सामने आया है। रेखा (Rekha)स्टार प्लस का शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein) में नज़र आएंगी। इस शो का पहला प्रोमो सामने आ गया है। इस प्रोमो में रेखा नज़र आ रही है। 

सोशल मीडिया पर रेखा (Rekha) का यह वीडियो काफी बायरल हो रहा है। इस शो के प्रोमो की शुरुआत रेखा (Rekha) अपना पॉपुलर गाना- ‘गुम है किसी के प्यार में दिल सुबह-शाम’ गुनगुनाते नजर आ रही हैं। इसके बाद रेखा (Rekha) कहती हैं- ‘आप लोग ये सोच रहे होंगे न कि मैं यह गाना स्टार प्लस पर क्यों गुनगुना रही हूं। दरअसल, ये गीत मेरे दिल के बहुत करीब है। इसमें कही एक कसक छुपी हुई है, जहा प्यार का इज़हार तो है लेकिन उसका नाम लेने की इजाज़त नहीं है।’ 

रेखा (Rekha) आगे कहती हैं, ‘जब दिल किसी के प्यार में सुबह शाम गुम रहे तो मोहब्बत इबादत बन जाती है। इस गीत ने विराट की प्रेम कहानी को जन्म दिया है, जहां फर्ज की राह पर चलते-चलते उसने अपने प्यार की कुर्बानी दे दी। विराट आज भी तड़प रहा है इंतजार में। आखिर उसका दिल गुम है किसी के प्यार में।’

बता दें कि यह शो 5 अक्टूबर से स्टार प्लस पर रात 8 बजे दिखाया जाएगा। वहीं, अभी तक पता नहीं चल पाया हैं कि रेखा (Rekha) इस शो में किस तरह के किरदार में नज़र आएंगी।