Corona
File Photo

    Loading

    ठाणे.  ठाणे जिले (Thane District) में कोरोना संक्रमित मरीजों और मृतकों दोनों का आंकड़ा अब धीरे-धीरे घट रहा हैं। जो प्रशासन के लिए राहत की बात हैं। बहरहाल जिले में एक दिन में 514 नए मरीज (New Patients) मिले है, वहीं 40 मरीजों की इलाज के दौरान मौत (Death) हो गई। इस प्रकार जिले में कुल संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा 516903 तक जा पहुंचा है। वहीं मृतकों की कुल संख्या 9288 हो गई है। 

    कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका की सीमा में एक बार फिर एक सप्ताह की तरह ही मंगलवार को भी कोरोना से सबसे अधिक 20 लोगों की मौत दर्ज की गई है। इस प्रकार अब तक इस बीमारी से 2025 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 115 नए कोरोना के मरीज मिले है और कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 133160 तक पहुंच चुका हैं। 

    नवी मुंबई में मिले 76 नए मरीज

     ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में 124 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है। यहां पर कुल संक्रमितों की संख्या 129104 हो गई है, जबकि 3 नए मृत मरीजों के साथ यहां पर अब तक कुल 1904 मरीजों की मौत हो चुकी है। नवी मुंबई महानगर पालिका क्षेत्र में 76 नए कोरोना मरीज मिले है और यहां पर कुल संक्रमितों की संख्या 99133 के करीब पहुंच गई है, जबकि 6 लोगों की मौत हुई है। यहाँ पर कुल मृतकों की संख्या 1612 हो गई है। 

    • मीरा-भायंदर मनपा क्षेत्र में करीब 56 मरीज पाए गए और कुल मरीजों का आंकड़ा 49037 हो गया है। यहां पर एक भी 03 मृतक की मौत दर्ज की गई है। यहाँ पर कुल मृतकों का आंकड़ा 1278 हो गया है।  
    • भिवंडी महानगरपालिका क्षेत्र में 6 नए मरीज मिले है और यहाँ पर कुल संख्या 10464 हो गई हैं, जबकि यहां मृतकों का कुल आंकड़ा 440 पर स्थिर है।
    •   उल्हानगर मनपा में 33 मरीज मिले है और इस प्रकार कुल मरीजों की संख्या 20448 हो गई हैं, जबकि यहां पर एक मरीज की मौत के साथ अब तक कुल 474 मरीजों की मौत इस बीमारी से हो चुकी है।    
    • बदलापुर नगर परिषद में 25 मरीज के साथ कुल संख्या 20609 और एक भी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई है और अब तक कुल मृतकों की संख्या 254 पहुँच गई है। अंबरनाथ में 19 नए मरीज कोरोना के मिले है और यहां का कुल आंकड़ा 19315 तक पहुंच गया है। यहाँ पर कुल मृतकों का आंकड़ा 407 हो गया है। 
    • ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में भी कोरोना का संक्रमण कम हो रहा है। यहाँ पर 60 नए मरीज मिले है और यहां पर कुल संक्रमितों की संख्या 36633 हो गई है, जबकि 6 नए लोगों की मौत के साथ मृतकों की कुल संख्या 894 हो गई है।