voting
File Pic

Loading

ठाणे. ठाणे जिले (Thane district) में 143 ग्राम पंचायत (Gram Panchayat) क्षेत्रों में 994 सीटों पर शुक्रवार को हुए चुनाव में  80 फीसदी मतदान (80 percent voting) हुआ है। वहीं दोपहर साढ़े तीन बजे तक करीब 71.28 प्रतिशत मतदान हो चुका था। आखिरी दो घंटे में 8.72 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। कुछ ग्राम पंचायतों में मामूली घटनाओं को छोड़कर मतदान बिल्कुल शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

उल्लेखनीय है कि ठाणे जिले के भिवंडी, कल्याण, अंबरनाथ, मुरबाड और शहापुर के 143 ग्राम पंचायत क्षेत्रों में 996 सीटों के लिए शुक्रवार को हुए मतदान (vote) को लेकर जिला चुनाव विभाग ने पहले ही तैयारी कर ली थी। संबंधित ग्राम पंचायत क्षत्रों में कुल 479 मतदान केंद्रों पर तीन लाख में से 80 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिला चुनाव विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शाम साढ़े तीन बजे तक 71.28 प्रतिशत मतदाता वोट डाल चुके थे।

जानकारी के अनुसार एक लाख 31 हजार 916 पुरुष, एक लाख 18 हजार 250 महिला और दो किन्नर सहित कुल दो लाख 50 हजार 168 मतदाता हैं। इसमें से दोपहर साढ़े तीन बजे तक एक लाख 78 हजार 613 मतदाताओं ने खुलकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। इनमें 85 हजार 627 महिला और 92 हजार 986 पुरुष मतदाताओं का समावेश है। बताया गया कि मतदान केंद्रों पर दो हजार 900 अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस दस्ता तैनात था। 

चुनाव विभाग के मुताबिक ग्राम पंचायत चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है। इसके साथ ही शनिवार को पूरी सुरक्षा के बीच मतगणना होगा। जिले के ठाणे तहसील में आने वाले और नवी मुंबई मनपा से पृथक हुए 14 गांवों को लेकर बने पांच ग्राम पंचायत क्षेत्र के लिए एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा था। इन ग्राम पंचायत क्षेत्रों में 51 सीटों पर चुनाव होने वाला था। हालांकि गांव वालों द्वारा चुनाव का बहिष्कार किए जाने से यहां मतदान नहीं हो सका। ऐसे में पांचों ग्राम पंचायतों को चुनाव प्रक्रिया से अलग कर दिया गया। इसके साथ ही आठ ग्राम पंचायत क्षेत्रों में सदस्यों का चयन निर्विरोध किया गया है।