BJP flag will be hoisted in upcoming Manpa elections Praveen Darekar

Loading

ठाणे. कोरोना महामारी (Corona Epidemic) के दौरान ठाणे (Thane) में भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP Workers) ने बहुत काम किया है, जबकि ठाणे महानगरपालिका (Thane Municipal Corporation) पर काबिज सत्ता दल शिवसेना (Shiv Sena) ने महज दिखावा किया है। शिवसेना कार्यकर्ता दिवंगत नेता आनंद दिघे द्वारा फैलाए गए सामाजिक भाईचारे को समाप्त कर चुकी है। इसके चलते आगामी मनपा चुनाव में शिवसेना के बजाय अब जनता भाजपा (BJP) का साथ देगी। 

दरेकर ने शिवसेना पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में सत्ता में आने के लिए शिवसेना ने हिंदुत्व का झंडा कंधे से उतार दिया है। वर्तमान समय में शिवसेना की स्थिति ‘नाच न आए आंगन टेढ़ा’ वाली हो गई है। उक्त बातें कहते हुए विधान परिषद के विरोधी पक्षनेता प्रवीण दरेकर (Praveen Darekar) ने कही।  उन्होंने कहा कि कह दिन दूर नहीं जब जनता के सहयोग मनपा मुख्यालय पर भाजपा का झंडा फहराएगा। 

शिवसेना पर किया जमकर हमला

कोपरी में भाजपा नगरसेवक भरत चव्हाण के नेतृत्व में सहस्त्रचण्डी हवनात्मक नवकुण्डिय महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इस महायज्ञ में शामिल होने के लिए दरेकर आए हुए थे। साथ ही पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने शिवसेना पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में सत्ता में आने के लिए शिवसेना ने हिंदुत्व का झंडा कंधे से उतार दिया है। वर्तमान समय में शिवसेना की स्थिति ‘नाच न आए आंगन टेढ़ा’ वाली हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हिंदुत्व के मुद्दे को नहीं छोड़ा है। इसका उदाहरण ठाणे में महायज्ञ के जरिए स्पष्ट दिखाई दे रहा है। भाजपा ऐसे कार्यक्रमों के जरिए हिन्दू धर्म के पताका को बचाए रखने का काम कर रही है। दरेकर ने कहा कि ठाणे में भाजपा योग्य तरीके से काम कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता जोर-शोर से लगे हुए हैं। इसके अलावा शिवसेना ठाणे में जनता के हित से संबंधित काम करते नहीं दिखाई दे रही है। वर्तमान समय मे शिवसेना के बजाय भाजपा सही मायने में दिवंगत आनंद दिघे के सामाजिक भाईचारे के रास्ते पर रहकर काम रही है। 

पुलिस की छवि धूमिल हो रही 

प्रवीण दरेकर ने कहा कि राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने हाल ही में टिप्पणी की है कि पुलिस के पीछे चोर भागती है। सरकार में रहते हुए इस तरह का बयान देना यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है। उनके बयान से यह स्पष्ट है कि कानून और सुव्यवस्था बनाए रखने में यह सरकार विफल रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस का मनोबल और तंत्र को बढ़ाया नहीं जा रहा है। इससे पुलिस की छवि धूमिल हो रही है।