maharashtra corona
Representative Photo

    Loading

    ठाणे. ठाणे जिले (Thane District) में कोरोना मरीजों (Corona Patients) की संख्या में शनिवार को 2,869 की वृद्धि हुई। परिणामस्वरूप अब मरीजों की संख्या बढ़कर चार लाख 70 हजार 50 हो गई है। इसके साथ ही शनिवार को 53 लोगों की मौत (Death) हो गई। जिले में कुल मौत का आंकड़ा अब सात हजार 643 पर पहुंच गया है। जिले में मरीजों की संख्या में ठाणे शहर के 732 मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही नौ मरीजों की मौत हुई है। ठाणे शहर में कोरोना मरीजों की संख्या एक लाख 19 हजार 653 और 1,681 मौतें हुईं।  कल्याण-डोंबिवली में 822 रोगियों की वृद्धि के साथ यहां कुल संक्रमितों की संख्या एक लाख 21 हजार 542 दर्ज की गई है। केडीएमसी में शनिवार को 11 मरीजों की मौतें हुई हैं। ऐसे में यहां अब तक कुल 1,445 मरीजों की मौत हुई है।

    उल्हासनगर में शनिवार को 110 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही चार मरीजों की मौतें हुई हैं। उल्हासनगर में अब तक कुल 18,949 लोग कोरोना सें संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 434 मरीजों की मौतें हुई हैं। भिवंडी मनपा क्षेत्र में शनिवार को कोरोना से संक्रमित 22 नए मरीज मिले हैं। यहां दो मरीजों की मौत हुई है। भिवंडी में अब तक नौ हजार 872 मरीज मिले हैं। साथ ही 391 मरीजों की मौतें हुई हैं।

    मीरा-भायंदर में  359 नए मरीज मिले

    मीरा-भायंदर में शनिवार को 359 नए कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया । इतना ही नहीं दस मरीजों की मौत हुई है। यहां अब तक कुल मरीजों की संख्या 43,927 और मृतकों का आंकड़ा 1,041 पर पहुंच गया है। अंबरनाथ में शनिवार को 132 नए मरीज मिले हैं। यहां पांच मरीजों की मौत हुई है। अंबरनाथ में कुल मरीजों की संख्या 17 हजार 845 पर पहुंच गई है। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा 386 हो गया है। कुलगांव बदलापुर में शनिवार को कोरोना संक्रमित नए 148 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही दो मरीजों की मौत हुई है। यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 18 हजार 656 और मृतकों का आंकड़ा 194 पर पहुंच गई है। इसके अलावा ठाणे जिले के ग्रामीण क्षेत्र में आने वाले गांवों में शनिवार को कुल 163 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही दो मरीजों की मौत हुई है। यहां कुल 26 हजार 782 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसके साथ ही अब तक 694 लोगों की मौत हो चुकी है।