India Corona Updates
File Photo

    Loading

    ठाणे. ठाणे जिले (Thane District) में कोरोना (Corona) का कहर अब धीरे-धीरे कम हो रहा हैं। दो महीने में पहली बार आंकड़ा साढ़े छह सौ से आसपास नजर आया है, लेकिन मृतकों के आंकड़ा कम होता नजर नहीं आ रहा हैं। जो प्रशासन के लिए चिंता का सबब बना हुआ हैं। बहरहाल जिले में एक दिन में 656 कोरोना के नए मरीज (New Patients) मिले है, वहीं 40 मरीजों की इलाज के दौरान मौत (Death) हो गई। इस प्रकार जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 511665 तक जा पहुंची है, वहीं मृतकों की कुल संख्या 8963 हो गई है।  

    ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में 131 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है। यहां पर कुल संक्रमितों की संख्या 128100 हो गई है, जबकि 5 लोगों की मौत के साथ यहां पर अब तक कुल 1865 मरीजों की मौत हो चुकी है। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका की सीमा में एक दिन 102 मरीज मिले है, वहीं सर्वाधिक 16 मरीज की मौत इस बीमारी से 24 घंटे के भीतर होने का मामला सामने आया है। यहां पर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 132006 और मृतकों के आंकड़ा 1876 तक पहुंच चुका हैं। साथ ही जिले के शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम हो रही हैं। 

    नवी मुंबई में मिले 107 नए मरीज

    नवी मुंबई महानगर पालिका क्षेत्र में 107 नए कोरोना मरीज मिले है और यहां पर कुल संक्रमितों की संख्या 97476 के करीब पहुंच गई है, जबकि 7 लोगों की मौत हुई है। यहाँ पर कुल मृतकों की संख्या 1569 हो गई है। 

    • मीरा-भायंदर मनपा क्षेत्र में करीब 113 मरीज पाए गए और कुल मरीजों का आंकड़ा 48336 हो गया है। यहां पर 6 मृतक की मौत दर्ज की गई है। यहां पर कुल मृतकों का आंकड़ा 1254 हो गया है।  
    • भिवंडी महानगरपालिका क्षेत्र में नए मरीजों का आंकड़ा फिर घट रहा है। यहां पर 14 नए मरीज मिले है और यहां पर कुल संख्या 10398 हो गई हैं, जबकि दो की मौत के साथ यहां मृतकों का कुल आंकड़ा 434 पर स्थिर है।
    • उल्हानगर मनपा में 52 मरीज मिले हैं और इस प्रकार कुल मरीजों की संख्या 20145 हो गई हैं। जबकि यहां पर एक मरीज की मौत के साथ अब तक कुल 467 मरीजों की मौत इस बीमारी से हो चुकी है।    
    • बदलापुर नगरपरिषद में 22 मरीज के साथ कुल संख्या 20415 और कुल मृतकों की संख्या 243 हो गई है। अंबरनाथ में 14 नए मरीज कोरोना के मिले है और यहां का कुल आंकड़ा 19155 तक पहुंच गया है। यहाँ पर कुल मृतकों का आंकड़ा 403 हो गया है। 
    • ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में भी कोरोना का संक्रमण अब घट रहा है। यहां पर 101 नए मरीज मिले है और यहां पर कुल संक्रमितों की संख्या 35634 हो गई है। जबकि 3 मौत के साथ मृतकों की कुल संख्या 852 हो गई है।