India's first 'period room' made in Thane

  • पीरियड के दौरान सार्वजनिक शौचालय की समस्याओं का होगा अंत

Loading

ठाणे. पीरियड (Period) के दौरान सार्वजनिक शौचालय (public toilet) का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं (Women) को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महिलाओं की इस समस्या को समाप्त करने के लिए ठाणे महानगरपालिका (Thane Municipal Corporation) और म्यूज फाउंडेशन (Muse foundation) द्वारा ठाणे (Thane) में देश के पहले पीरियड रूम (Country’s first period room) की स्थापना की गई है। सभी सुविधाओं से लैस इस पीरियड रूम के बन जाने से आसपास की महिलाओं की समस्याओं का अंत होगा।

बता दें कि वर्ष 2019 में म्यूज फाउंडेशन द्वारा पीरियड्स के दौरान सार्वजनिक शौचालय की समस्याओं को लेकर 1000 महिलाओं का सर्वे किया गया था। म्यूज फॉउंडेशन के सर्वे में यह बात सामने आई थी कि ठाणे की झोपड़पट्टियों में रहने वाली महिलाओं को पीरियड्स के दौरान सार्वजनिक शौचालयों के इस्तेमाल करने में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

1000 में से 67 प्रतिशत महिलाओं ने सर्वे में बताया था कि सार्वजनिक शौचालय में बेहद गंदगी होती है, पानी की कमी, सैनेटरी पैड के लिए उपयुक्त डस्टबिन की व्यवस्था न होने से महिलाओं को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महिलाओं की इन समस्याओं को ध्यान में रखकर ठाणे मनपा और म्यूज फाउंडेशन ने मिलकर रीसायकल बिन संस्था की मदद से लोकमान्यनगर स्थित प्रभाग क्रमांक 4 में पीरियड रूम की स्थापना की है, जिसका उद्घाटन मंगलवार के दिन किया गया।

पीरियड रूम में दी गई हैं यह सुविधाएं

रीसायकल बिन संस्था द्वारा बनाए गए पीरियड रूम में आइना, जेट सप्रे, सैनेटरी पैड के लिए डस्टबिन आदि सुविधाएं दी गई हैं। इस पीरियड रूम को पीरियड्स संबंधित समस्याओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

देश का पहला उपक्रम

रीसायकल बिन संस्था द्वारा बनाया गया पीरियड रूम देश का पहला उपक्रम है। ठाणे मनपा उपायुक्त मनीष जोशी (Deputy Commissioner Manish Joshi)  के अनुसार देश के इस पहले पीरियड रूम महिलाओं की परेशानी कम होगी।