Water Supply

    Loading

    अंबरनाथ. अंबरनाथ शहर (Ambarnath City) के पूर्व परिसर के तकरीबन 50 हजार से भी अधिक लोगों को जलापूर्ति (Water Supply) करने वाले चिखलौली बांध की ऊंचाई बढ़ाने का काम प्रगति पथ पर है। ऊक्त कार्यं की वर्तमान स्थिति को लेकर क्षेत्रीय विधायक डॉ.बालाजी किणीकर (MLA Dr. Balaji Kinnikar) ने जल संसाधन और महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।

    जानकारी के अनुसार, मंगलवार को विधायक डॉ. किणीकर ने उपस्थित अधिकारियों से बांध की ऊंचाई बढ़ाने की वर्तमान स्थिति के संदर्भ में जानकारी हासिल की एवं अंबरनाथ शहर को जलापूर्ति की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। यह बैठक स्थानीय सरकारी विश्राम गृह में आयोजित की गई थी। चिखलोली बांध की ऊंचाई बढ़ाने का काम इसी महीने के अंत तक पूरा कर आगामी जुलाई से पूर्व की भांति शहर को पानी की आपूर्ति किए जाने का लक्ष्य महकमे को दिए जाने की बात विधायक डॉ. किणीकर ने बताई। जिससे शहर वासियों की जल समस्या का समाधान हो जाएगा।

    इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुनील चौधरी, परशुराम पाटिल, संदीप मांजरेकर, पुरुषोत्तम उगले, गणेश कोतेकर, पद्माकर दिघे, पूर्व नगरसेवक सुभाष सालुंके, उमर इंजीनियर, अंबरनाथ राशनिंग एक्शन कमेटी के राजेश कौठाले, जल संसाधन विभाग के धनराज पाटिल, एमजीपी के कार्यकारी अभियंता राजेश शिंदे और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।