Wardha Corona

Loading

बदलापूर.  कुलगांव- बदलापुर नपा क्षेत्र में कोरोना के मरीजों की संख्या मंगलवार की शाम 6 बजे 232 हो गई है. मंगलवार को 3 पॉजिटिव मिले है. पिछले दो दिन से मरीजो की संख्या में कमी आने से लोगों ने राहत की सांस ली है. बताया गया है कि 232 मरीजों में से अभी 106 मरीजों का इलाज अलग अलग अस्पतालों में चल रहा है. अब तक 119  मरीज अच्छे होकर अपने घर जा चुके है वही कोरोना से शहर में  7 की  मृत्यु हो चुकी है. शुरू से अब तक  543 लोगों के टेस्ट कराए गए है. इनमें 49 की रिपोर्ट आना बाकी है. शहर में 56 लोग नपा के कवारंटीन में है.

नए मरीज               3

कुल मरीज          232  

ठीक हुए             119 

मृत                         7