पंडित दीनदयाल उपाध्याय देश के गौरव : सुमित पाटिल

Loading

भिवंडी. जनसंघ के संस्थापक, शिखर पुरुष स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय को देश का गौरव बताते हुए भाजपा वरिष्ठ नगरसेवक सुमित पाटिल ने कहा कि देश की सुख, शांति, समृद्धि की खातिर जो पौधा शिखर पुरुष स्व. पंडित जी ने लगाया था वह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में विकसित होकर देश को सर्वांगीण विकास पथ पर अग्रसर  है. स्व. पंडित जी के विचारों से प्रेरणा लेकर भाजपा देश विकास में जुटी है.

वे मानसरोवर में स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पावन जन्मदिन मौके पर आयोजित बूथ स्तर कार्यक्रम में बोल रहे थे. उक्त मौके पर भाजपा पदाधिकारी विजय पाण्डेय, गुणेश, भानुशाली, पंकज सिंह, राहुल सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे. देश के शिखर पुरुष स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन भाजपा द्वारा सम्पूर्ण देश में बूथ स्तर पर मनाया जा रहा है. इसी क्रम में मानसरोवर में भाजपा वरिष्ठ नगरसेवक सुमित पाटिल के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा एकजुट होकर जन्मदिन मौके पर स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया.

उक्त मौके पर भाजपा वरिष्ठ नगरसेवक सुमित पाटिल सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा बताए गए सुमार्ग पर चलकर देश सेवा किये जाने का संकल्प व्यक्त किया. भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष शेट्टी द्वारा भाजपा मध्यवर्ती कार्यालय में स्व.पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया. कार्यक्रम मौके पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे.