सतीश निकम बने भाजपा आईटी सेल के संयोजक

  • जिला महामंत्री से पदोन्नत प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी

Loading

नवी मुंबई. भारतीय जनता पार्टी नवी मुंबई जिला के महामंत्री सतीश निकम को प्रदेश आईटी सेल का संयोजक नियुक्त किया गया है. गुरुवार को दादर में आयोजित कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में प्रांताध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने सतीश निकम को नियुक्ति पत्र सौंपा. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस खास तौर पर मौजूद थे.

 2014 में नमो नवी मुंबई मिशन से आए सुर्खियों में 

बता दें कि सतीश निकम संघ के कार्यकर्ता रहे हैं और वर्ष 2014 में नमो नवी मुंबई मिशन से सुर्खियों में आए थे. तबसे लेकर लगातार वे नवी मुंबई भाजपा के विभिन्न पदों पर कार्य करते रहे हैं. फिलहाल वे बीजेपी के जिला महामंत्री थे जिन्हें महाराष्ट्र प्रदेश आईटी सेल के संयोजक पद पर नियुक्ति की गयी है. अपनी नियुक्ति को बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए खुद सतीश निकम ने कहा कि उनकी कोशिश पार्टी और सरकार के कार्य, उपलब्धि एवं गतिविधियों को जनता के बीच ले जाना और भाजपा के आदर्शों का प्रचार प्रसार की होगी. सतीश निकम तमाम लोगों ने शुभकामनाएं दी है.