मानसून में करना चाहते हैं बोटिंग, तो ये खूबसूरत झीलें आपके लिए

    Loading

    नई दिल्ली : मानसून का मौसम हों और कहीं मनोहारी जगह पर जाने का दिल ना करें ये हो नहीं सकता, ट्रैवलिंग को लेकर सबके अपने-अपने अलग शोक होते हैं। अगर आपको मानसून के मौसम में बोटिंग करना पसंद हैं, तो आज कुछ खास जगहों के बारे में आपको बताने वाले हैं। जहां आप बोटिंग का मजा ले सकते हैं। बरसात के दिनों में बोटिंग करने का अलग ही मजा है। 

    इसके लिए पर्यटक देश के विभिन्न शहरों की सैर करते हैं। केरल और कश्मीर राज्यों में कई झीलें हैं। ये झील बोटिंग के लिए बेहद पॉपुलर हैं। साथ ही केरल और कश्मीर अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। हनीमून हो या फिर बेबीमून। हर मौसम में पर्यटक केरल और कश्मीर की खूबसूरती देखने आते हैं। अगर आप भी मानसून में बोटिंग का आनंद उठाना चाहते हैं, तो इन झीलों में सुकून की सैर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन खूबसूरत झीलों के बारे में…..

    वेल्लयानी झील 

    झीलों की बात हों और वेल्लयानी झील का नाम न आये ऐसा तो हो नहीं सकता। अगर आप बोटिंग करने के शौकीन हैं तो केरल के वेल्लयानी झील का दीदार जरूर करें। केरल में वेल्लयानी झील की गिनती खूबसूरत झीलों में की जाती है। यह झील मीठे पानी के लिए प्रसिद्ध है। इस झील का पानी बेहद साफ है। आप झील की गहराई का दीदार कर सकते हैं। खासकर पूर्णिमा के दिन वेल्लयानी झील की खूबसूरती देखने लायक रहती है। अगर आप मानसून में बोटिंग करना चाहते हैं, तो वेल्लयानी झील की सैर जरूर करें।

    कुमारकोम झील

    बोटिंग के लिए केरल और कश्मीर से बढ़िया विकल्प नहीं है। केरल के कुमारकोम झील बोटिंग के लिए परफेट डेस्टिनेशन है। यहां आप बोटिंग के साथ प्रकृति के साथ शानदार पल बिता सकते हैं। कुमारकोम झील में पर्यटकों की सुविधा के लिए सभी चीजें उपलब्ध हैं। आप अपने बजट के हिसाब से एसी और नॉन-एसी बोटिंग का आनंद उठा सकते हैं। 

    डल झील 

     धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर के डल झील दीदार एक बार जरूर करें। कश्मीर को जन्नत कहा जाता है। डल झील की गिनती भारत के मशहूर झीलों में की जाती है। इस झील की खूबसूरती देखने लायक है। काफी संख्या में पर्यटक बोटिंग का आनंद उठाने डल झील आते हैं। यह झील कश्मीर के श्रीनगर शहर में स्थित है। अगर आप बोटिंग का असली मजा उठाना चाहते हैं, तो एक बार डल झील की सैर जरूर करें।