तेलंगाना की इन जगहों की ज़रूर करें सैर

Loading

जब भी बात तेलंगाना (Telangana) घूमने (Tour) की आती है, तो सबसे पहले ख्याल हैदराबाद (Hyderabad) का ही आता है। हैदराबाद बेहद ही खुबसूरत जगह (Beautiful Place) है, यह खासकर अपने शानदार और खुबसूरत चार मीनार (Char Minar) के लिए जाना जाता है। पर ऐसा नहीं है कि तेलंगाना में सिर्फ हैदराबाद ही घुमने योग्य जगह नहीं है। यहाँ से करीब 90 किमी (90 Kilometer) की दुरी पर एक ऐसी जगह है, जो बेहद ही सुंदर है, लेकिन इसका ज़िक्र अधिक नहीं होता। हम बात कर रहे हैं ‘अनंतागिरी हिल्स’ (Anantagiri Hills) की। 

अनंतागिरी हिल्स बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहाँ प्राचीन गुफाओं, मंदिरों के साथ प्राकृतिक सुंदरता भी देखी जा सकती है। यहाँ आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ छुट्टियाँ मनाने आ सकते हैं। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के द्वारा बताएँगे यहाँ के उन खास जगहों के बारे में, जहाँ जाकर आप अपने वेकेशन को एन्जॉय कर सकते हैं। तो आइए आपको बताएं….

पद्मपुरम गार्डन (Padmapuram Garden)-

पद्मपुरम गार्डन आरकु घटी में मौजूद है। यहाँ का नज़ारा बेहद ही खुबसूरत है और मन को मोह लेने वाला है। इस गार्डन को एक ऐतिहासिक उद्यान के रूप में भी जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस गार्डन में द्वितीय विश्व युद्ध के समय सैनिकों के लिए सब्जी उपलब्ध कराने के लिए खेती की  जाती थी, लेकिन आज इसे एक गार्डन का रूप दे दिया गया है। यहां आपको हजारों किस्म के फूल और पौधे देखने को मिलेंगे। 

बोर्रा केव्स (Borra Caves)-

बोर्रा केव्स अनंतागिरी हिल्स का सबसे खुबसूरत और खास जगह माना जाता है। यह आरकु घाटी की पहाड़ियों में स्थित है। इसकी संरचनाओं बेहद ही अद्भुत मानी जाती है। वहीं इसे देश की सबसे बड़ी गुफा भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह लगभग 80 मीटर की गहराई तक फैली हुई है। यहाँ देश-विदेश से कई पर्यटक आते हैं और एन्जॉय करते हैं।

ट्राइबल म्यूज़ियम (Tribal Museum)-

अगर आपको आदिवासी समुदाय के बारे में जानना है, या उनकी संस्कृति को करीब से देखना है तो आपको अनंतागिरी के ट्राइबल म्यूज़ियम ज़रूर जाना चाहिए। यह आरकु घाटी के केंद्र में मौजूद है। यहां आपको आदिवासी समुदाय से संबंधित कलाकृतियों में आभूषण, शिकार के उपकरण और रसोई के बर्तन जैसे कई चीज़ देखने मिलेंगी।