17 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खुलेगा स्टेचू ऑफ़ यूनिटी, जान लें नए नियम

Loading

कोरोना महामारी की वजह से पर्यटन स्थलों को बंद करने का फैसला लिया गया था। लेकिन अब धीरे-धीरे नियमों के साथ सारे पर्यटन स्थल खोले जा रहे हैं। ऐसे में पर्यटकों के लिए खुशखबरी आई है, खबरों की मानें तो गुजरात सरकार ने 17 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए स्टेचू ऑफ़ यूनिटी को खोलने का एलान कर दिया है। मतलब अब पर्यटक स्टेचू ऑफ़ यूनिटी  को देखने जा सकते हैं। पर्यटकों को यहां घूमने के लिए गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। साथ ही नई गाइडलाइंस का भी पालन करना होगा। आइए जानते हैं कि स्टेचू ऑफ़ यूनिटी के लिए नए नियम क्या हैं-

  • सरकार की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, हर रोज़ 2500 पर्यटकों को स्टेचू ऑफ़ यूनिटी में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। 
  • पर्यटकों को चरणबद्ध तरीके से परिसर में प्रवेश करने की अनुमति होगी। हर चरण में 500 पर्यटक स्टेचू ऑफ़ यूनिटी की सैर कर सकेंगे।
  • इसके लिए स्पेशल पास लेना होगा और हर चरण दो घंटे का होगा। पहले चरण की शुरआत सुबह 8 बजे होगी। जबकि अंतिम चरण का समय शाम 4 बजे रखा गया है। 
  • पर्यटक अधिकृत वेबसाइट www.soutickets.in से टिकट खरीद सकते हैं। मैन्युअल टिकट की सुविधा उपलब्ध नहीं है और न ही टिकट खिड़की पर इसकी सुविधा होगी।  
  • पर्यटकों को बिना मास्क के अनुमति नहीं रहेगी। मास्क पहना अनिवार्य होगा। साथ ही यह भी ध्यान रखना होगा कि पर्यटकों में शारीरिक दूरी बनी रहे। एक ही परिवार के लोगों को भी सोशल डिस्टैंस मेंटेन रखना होगा।
  • स्टेचू ऑफ़ यूनिटी में लैब की सुविधा है। अगर किसी व्यक्ति को कोई भी परेशानी होती है तो उसे तुरंत मेडिकल सहायता दी जाएगी।
  • इसके अलावा प्रवेश के मुख्य द्वार पर व्यक्ति के शरीर का तापमान भी मापा जाएगा। अगर किसी पर्यटक का तापमान अधिक पाया जाता है, तो उसे प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। 
  • पर्यटकों के लिए परिसर में हॉप ऑन हॉप ऑफ बसों की सुविधा मिलेगी।