जब भी प्लान बनाएं हिमाचल प्रदेश घूमने का, तो ज़रूर जाएं इन स्थानों पर

Loading

हिमाचल प्रदेश बेहद ही खूबसूरत राज्य है। जिसे देवों की नगरी भी कहा जाता है। यह राज्य दुनियाभर में अपनी खूबसूरती के लिए काफी प्रसिद्ध है। पहाड़ों के इस प्रदेश में चार धाम हैं, जिनका नाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री है। इसके साथ ही यहां की घाटियां और बगीचें यहां की खूबसूरती में चार-चाँद लगा देते हैं। तो आइए जानते हैं यहां के 3 ऐसे स्थान जहां जाकर आपको अलग ही अनुभव होगा-

रक्षम गांव, किन्नौर-

किन्नौर जिले में बसे इस गांव में केवल 800 लोग रहते हैं। यह सभी लोग बनजारे हैं। इस गांव में दो मंदिर हैं। एक काली मां का मंदिर है। जबकि दूसरा भगवान शिव का मंदिर है। इस गांव में महिलाएं खेतों में काम करती हैं। जबकि पुरुष गायों और भेड़ों का पालन पोषण करते हैं। अगर आप कुछ नया अनुभव करना चाहते हैं तो इस जगह की एक बार ज़रूर यात्रा करें।  

चांशल दर्रे, शिमला-

कुछ साल पहले चांशल के बारे में लोगों को कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन अब यह एक पर्यटन स्थल बन चूका है। फिलहाल इस जगह पर एक ही अतिथि गृह है। जिसकी आपको पहले से ही बुकिंग करनी पड़ती है। इसलिए ज़्यादा लोग यहां रात में नहीं रुक पते। इस दर्रे के नज़दीक डोडरा और क्वार गांव हैं। प्राकृतिक प्रेमियों के लिए यह स्थान बेहद ही शानदार है। 

बिजली महादेव मंदिर, कुल्लू-

यह मंदिर कुल्लू में अवस्थित है, जहां शिवलिंग स्थापित है। इस मंदिर बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में यह शिवलिंग आकाशीय बिजली के गिरने से कई बार विखंडित हो चुका है। हालांकि, मंदिर के पुजारी इन्हें सत्तू और मक्खन की मदद से जोड़ देते हैं। यह मंदिर कुल्लू से 13 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है।