rape
Representative Photo

    Loading

    गुरुग्राम: महिला के साथ गैंग रेप (Gang Rape) का मामला सामने आया हैं, इस मामले में पुलिस छानबीन में जूट गई है। बताया जा रहा है कि महिला देर रात अपने ऑफिस (Office)से काम कर के घर लौट रही थी। तभी आरोपियों ने उसके साथ गैंग रेप जैसी वारदात को अंजाम दिया और महिला को कार से बाहर फेंक कर फरार हो गये। रिपोर्ट के अनुसार, महिला ऑफिस से रात को 3 बजे अपने शिफ्ट खत्म करके घर जाने के लिए कैब बुक की थी। कैब आने के बाद कैब में पहले से ही 3 लोग मौजूद थे। महिला ने कैब ड्राइवर (Cab Driver) से पूछा था। ड्राइवर ने कहा की वह थोड़ी दूर द्वारका मोड़ पर इन लोगों को छोड़ देगा। उसके बाद महिला उन आरोपियों के साथ महिला कैब में बैठ गई।

    महिला ने बताया की कैब में बैठने के बाद उसकी आंख लग और वह सो गई। महिला के सोने के बाद कैब ड्राइवर ने रास्ता बदल लिया। महिला की आंख खुली तो बाहर देखा तो एक बोर्ड पर पटौदी लिखा था। उसने कैब ड्राइवर से सवाल किया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और महिला को आरोपियों ने कैब में बंद कर लिया।  कैब में सवार आरोपी महिला को 50 किलोमीटर दूर झज्झर ले गए और झज्झर पहुंच कर 2 और युवक और ग्रुप में शामिल हो गये। आरोपियों ने मिलाकर एक पेड़ के नीचे शराब पी। महिला को बंधक बनाकर उसके साथ आरोपियों ने गैंग रेप किया।

    वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने महिला को फार्रुखनगर के पास पहुंच कर सड़क पर महिला को कार से धक्का दे दिया और फरार हो गए। महिला के मदद के लिए पुलिस करीब सुबह 6.30 पहुंची। महिला के बयान पर पुलिस आरोपियों की जांच कर पहचान कर रही है। पुलिस के हाथों से अभी एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं।