आज का भविष्य,  सोमवार, 28 सितंबर 2020

Loading

आज का भविष्य– सोमवार 28 सितम्बर 2020
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक स्वाभाव से अच्छा सुन्दर, हष्टपुष्ट तथा सुशील तथा मिलनसार होगा। मन भावुक तथा कोमल होगा। कम बोलेगा, तथा जोभी बात बोलेगा, वह बुद्धिमानी से परिपूर्ण होगी। पिता का भक्त होगा।
मेष– आपका कठोर व्यवहार घर में कलह का कारण बन सकता है। नई योजना लाभकारी रहेगी। आकस्मिक अतिथि रावणमन होगा। पार्टनरशिप में सतर्कता बांछनीय।
वृषभ– अधूरी योजना फिर से शुरू कर सकते हैं। बुजुर्गो के मार्गदर्शन से लाभ मिलेगा। मातृपक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। कार्यो मे सफलता मिलेगी। संयम से काम लें।
मिथुन– पारिवारिक आयोजन लाभकारी हो सकते है। आकस्मिक लाभ की सूचना मिलेगी। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता प्राप्त होगी।
कर्क– अपने कार्य को वरीयता से निपटाने का प्रयास करें, अन्यथा परेशानियां सामने आयेंगी। वरिष्ठ लोगों के संपर्क से लाभ होगा। भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा।
सिंह– वैभव के सामान पर बड़े खर्च की संभावना है। स्वजनों के सहयोग से आर्थिक कार्य पूर्ण होगा। मनोरंजन उत्साह बढे़गा। मेहनत अधिक करना पडे़गी।
कन्या– नए कार्य की शुरूआत और कानूनी मामलों में सबकी सलाह से रावणे बढे़, सफलता मिलेगी।आकस्मिक प्रवास हो सकता है।
तुला– धार्मिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी। नये संपर्को का लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यो में सफलता मिलगी। श्रेष्ठजनों से कामकाज बनने का योग है।
वृश्चिक– प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं, विवादास्पद मामले सुलझ सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यो में आकस्मिक गति आयेगी। मन में प्रसन्नता रहेगी।
धनु– दूसरों के मामले में दखल से बचें। अटके कार्य पूराकरने में मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान आदि की चिन्ता दूर होगीं सुखदकार्यो में लाभ प्राप्त होगा।
मकर– भाग्यवर्धक अवसर मिलेंगे। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। परिश्रम अधिक करना होगा। कुछ मानसिक चिन्ता रहेगी। आप जिन पर भरोसा कर रहे हैं, वे आपका विरोध करेंगे।
कुम्भ– खानपान रहन सहन में अनियमितता रहेगी। उदर विकार आदि से कष्ट होगा। समय के स्वरूप को देखकर कार्य करें।
मीन– आपके सरल स्वाभाव का लोग फायदा उठायेंगे। व्यापार व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। मानसिक प्रसन्नता रहेगी।
व्यापार-भविष्य–
प्रथम आश्विन शुक्ल द्वादशी को धनिष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड़, रूई, शक्कर, कपास,जूट, पाट, बारदाना, सन, हैसियन,सोना, चांदी, के भाव में उठाल आयेगा। भाग्यांक 4110 है।