Loading

मुंबई : फिल्म ‘रॉकेट गैंग’ (Rocket Gang) का नया गाना 'हर बच्चा है रॉकेट' (Har Bachcha Hai Rocket) आज रिलीज हो गया है। एक्ट्रेस (Actress) निकिता दत्ता (Nikita Dutta) और एक्टर आदित्य सील (Aditya Seal) की अभिनीत इस फिल्म के गाने में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर बच्चों के साथ शानदार डांस करते नजर आ रहे है। वीडियो में अभिनेता काफी कूल दिखाई दे रहे है। ये गाना जी म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है। इस गाने को अमित त्रिवेदी ने गाया है और उन्होंने ही इसे म्यूजिक भी दिया है। क्षितिज और पटवर्धन ने इस गाने के लिरिक्स को लिखा है। इस फिल्म में निकिता दत्ता और आदित्य सील के अलावा सहज सिंह चहल, सिद्धांत शर्मा, दीपाली बोरकर, मोक्षदा जेलखानी, तेजस वर्मा, जयश्री गोगोई, आद्विक मोंगिया और जेसन थम भी अपने अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर का भी कैमियो रोल है। मशहूर कोरियोग्राफर बॉस्को लेस्ली मार्टिस इस फिल्म का निर्देशन कर रहे है। ये बतौर डायरेक्टर उनकी पहली फिल्म है। फिल्म ‘रॉकेट गैंग’ 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।