Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

     इस्तांबुल: लोग अपने पालतू जानवर (Pets) को इतना प्यार करते है कि जानवर (Animals) भी उन्हें दुगुना प्यार देते है। कुत्ते बहुत वफादार होते है यह तो जानता है। कुत्ते (Dogs) अपने मालिक से बहुत प्यार करते है। सोशल मीडिया (Social Media) पर कुत्तों के कई वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते है। कुत्ते से जुड़ा एक दिल छू जाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो लोगों का दिल जीत रहा है। कुत्ता अपने मालिक से कितना प्यार करता है यह वीडियो को देखकर समझ सकते है। यह वीडियो इस्तांबुल (Istanbul) का है। जहां एक कुत्ता अपने मालिक के लिए एम्बुलेंस के पीछे-पीछे दौड़ रहा है।

    यह वीडियो कुत्ते और मालिक के बीच के प्यार और कनेक्शन को दिखाता एक इमोशनल वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। बता दें कि इस वीडियो को न्यूज एजेंसी Reuters ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस ट्विटर के अनुसार, एंबुलेंस कुत्ते के बीमार मालिक को ले जा रही थी और वो एंबुलेंस के पीछे दौड़ लगाने लगा। वीडियो में आप देख सकते है कि एक कुत्ता अपने मालिक को हॉस्पिटल ले जा रहे एंबुलेंस के पीछे दौड़ रहा है।

     एंबुलेंस के पीछे दौड़ते कुत्ते उस एंबुलेंस का पीछा हॉस्पिटल तक पहुंचने तक किया। कुत्ते का यह वीडियो लाखों दिलों को जीत रहा है। वीडियो को देखकर लोग कुत्ते के लिए कमेंट कर रहे है।