लड़की ने गजब तरीके से कूल्हे पर किया हूला हूप, बना डाला अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड – देखें Video

    Loading

    आज के समय में हर किसी में अलग तरह का टैलेंट (Talent( छुपा होता है। कोई इंसान अपने टैलेंट को समझ नहीं पता, तो कोई इंसान अपने उस टैलेंट को समझकर उसका सही उपयोग कर वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Record) बना देता है। ऐसा ही एक गजब का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है एक लड़की ने। उनसे बहुत ही अलग और गजब तरीके से हूला हूप (Hula Hooping Around The Bum) किया कि लोग भी उसके इस करतब को देखकर हैरान रह गए। इस लड़की ने अपने कूल्हे पर हूला हूप करके गिनीज बुक (Guinness Book Of World Record) में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

    ज़्यादातर लोगों ने डांसर्स को कमर या गले में हूला हूप करते देखा होगा, लेकिन इस लड़की ने जिस तरह हूला हूप किया है, उसे देखकर सब दंग रह गए हैं। इस लड़की का हूला हूप करते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इस लड़की का नाम है एंड्रिया (Andrea Hula Hooping Girl) है। इसने करीब 31 मिनट 25 सेकेंड तक कूल्हे पर हूला हूप को घुमाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Guinness World Records (@guinnessworldrecords)

    एंड्रिया का ये वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘एंड्रिया ने अपने कूल्हे के चारों ओर सबसे लम्बे समय 31 मिनट 25 सेकंड तक घुमाया है।’ एंड्रिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा है। वहीं एंड्रिया का यह अनोखा स्टाइल देख लोग उनकी काफी तारीफ भी कर रहे हैं।