बच्चे की Photo खींचने पर गुस्साई बंदरिया, फिर शख्स के मोबाइल के साथ किया कुछ ऐसा – देखें Video

    Loading

    मां चाहे इंसान की हो या जानवर की मां तो मां होती है। वह अपने बच्चों को प्रोटेक्ट करना कभी नहीं भूलती है। खतरा महसूस होते ही वह अपने बच्चे को आंचल में छुपा लेती है, या शेरनी की तरह उस खतरे से लड़ने लग जाती है। कुछ ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है , जिसमें एक बंदरिया अपने नन्हे बच्चे को एक शख्स से बचाने की कोशिश कर रही है। वह अपने बच्चे को आने वाली मुसीबत से दूर रखने की कोशिश कर रही है। 

    इंटरनेट पर वायरल यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को कई बार देखा भी जा रहा है। इस वीडियो में बंदरिया के गोद में एक नन्हा बंदर है, जिसकी तस्वीर एक शख्स लगातार खींचने की कोशिश कर रहा है। लेकिन, ये बात बंदरिया को रास नहीं आ रही है। वह उस शख्स को घूरकर देखती है, बाद में उसका मोबाइल नन्हे बंदर के सामने से हटा देती है। लेकिन फिर भी यह शख्स अपनी हरकत से बाज नहीं आता है। जिसके बाद बंदरिया गुस्से से उसे देखकर अपने बच्चे को छुपा लेती है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Raj (Heera lal) (@24_birds_animals)

    वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर 24_birds_animals अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को देख लोग तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस शख्स की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं, क्योंकि यह शख्स बंदर को परेशान कर रहा है।